यूपी के इस जिले में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त, दुकानदारों में मची अफरातफरी

यूपी के इस जिले में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त, दुकानदारों में मची अफरातफरी
Uttar Pradesh News

प्रदेश में अवैध निर्माणों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है इस जागरूकता अभियान के तहत अवध ठेले और दुकानों को हटाया जाएगा. इस दौरान नालियों की सफाई और जल निकासी में सुधार भी व्यापक स्तर पर किया जाएगा. 

अवैध निर्माणों को तोड़ा गया 

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में नगर निगम द्वारा कई इलाकों में अवैध कब्जा को तीव्र गति से हटाया गया. आलमबाग के चंदन नगर में नालियों के ऊपर पक्के निर्माण को जल्द से जल्द हटाने का कार्य करवाया जा रहा है चंदन नगर पुलिस चौकी के आसपास 15 फीट चौड़ी सड़क को दुकानदारों ने दोनों तरफ से अतिक्रमण कर पूरी तरीके से कब्जा लिया था. इस दौरान अवैध तरह से वेंडिंग जोन चलाया जा रहा था अब दुकानों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गई.

नगर निगम के जोनल अधिकारी पांच और नंदकिशोर के अगुवाई में कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर नालियों के ऊपर पक्के निर्माण और सड़क पर लगाए गए टीन शेड तथा सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरीके से तोड़ा गया. इस दौरान अचानक से हुई कार्रवाई को लेकर दुकानदारों ने जमकर विरोध तथा पुलिस बल के साथ-साथ कार्रवाई देरी तक जारी रहा. जोनल अधिकारी आठ अजीत राय के नेतृत्व में खजाना चौराहे के पास स्मृति उपवन चौराहा और पावर हाउस चौराहा मार्ग होते हुए पराग मार्ग तक अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है.

इस शहर में चला बाबा का बुलडोजर

चंदन नगर गेट से मार्केट की तरफ आवागमन के मार्ग में चंदन नगर पुलिस चौकी पूरी तरीके से लोगों ने कब्जा कर लिया था. करीब करीब 70 दुकानों से अधिक अस्थाई वेंडिंग जोन में संचालित करवाया जाता था पटरी दुकानों पर 18 फीट चौड़ी सड़क के आधे हिस्से एवं नाली तक लोगों ने कब्जा कर लिया था. इस कार्रवाई के दौरान सभी दुकानों को हटवा कर सड़क को साफ करवाया गया इसके साथ-साथ कई प्रकार के टीन शेड और करीब करीब सड़कों तक बने चबूतरे को भी ध्वस्त किया गया.

अतिक्रमण की वजह से अंदर छिपा नाली को भी पूरी तरीके से खोला गया अतिक्रमण के दौरान मार्केट की एक बड़ी नाली छिपी मिली जिसे अतिक्रमण हटाकर तुरंत तुरंत हटवाया गया. व्यापार कर रहे दुकानदारों ने सड़क तक चबूतरे और सीढ़ियां अवैध रूप से बना रखी थी उसको भी तुरंत तोड़ा गया जोनल अधिकारी सात आकाश कुमार ने प्रवर्तन टीम के साथ-साथ इंदिरा नगर अरविंदो पार्क के चारों तरफ जूता चप्पल, चाय चाय बेचने वाले लोग तथा दो पहिया वाहन मिस्त्रियों द्वारा दिए गए अवैध निर्माणों को तत्काल हटवाया गया.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।