सिबिल स्कोर कैसे सुधारें? आसान तरीके, जिससे लोन लेना भी होगा आसान

सिबिल स्कोर कैसे सुधारें?

सिबिल स्कोर से यह पता चलता है कि आपकी लेन-देन की हिस्ट्री कैसी रही है। अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो आपको लोन मिलने में परेशानी हो सकती है। बैंक या कंपनियां सिबिल स्कोर देखकर ही तय करती हैं कि लोन पर ब्याज दर कितनी होगी और आपका लोन कितनी जल्दी पास होगा। अगर आपका सिबिल स्कोर कम है तो घबराने की जरूरत नहीं है। एक आसान तरीका अपनाकर आप अपना स्कोर दोबारा ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे कैसे सुधारा जा सकता है।

क्रेडिट रिपोर्ट में गलती जरूर चेक करें

कई बार ऐसा होता है कि आपने पुराना लोन या क्रेडिट कार्ड का बिल चुका दिया होता है, लेकिन क्रेडिट रिपोर्ट में उसे अभी भी पेंडिंग यानी बाकी दिखाया जाता है। इस तरह की गलती आपकी सिबिल रिपोर्ट में आ जाए तो आपका स्कोर कम हो सकता है। इसलिए सबसे पहले अपनी क्रेडिट रिपोर्ट ध्यान से चेक करें। अगर उसमें कोई गलती नजर आए तो तुरंत संबंधित एजेंसी से संपर्क करें और उसे ठीक करवाएं। इससे आपका सिबिल स्कोर धीरे-धीरे बेहतर हो जाएगा।

क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल कैसे करें, ताकि सिबिल स्कोर अच्छा रहे

अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो हमेशा ध्यान रखें कि अपनी कुल लिमिट का 30% से ज्यादा खर्च न करें। जैसे अगर आपके कार्ड की लिमिट 20 लाख रुपये है, तो कोशिश करें कि 6 लाख रुपये से ज्यादा इस्तेमाल न करें। अगर ज्यादा जरूरत हो तो एक से ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि किसी एक कार्ड पर ज्यादा बोझ न पड़े और सिबिल स्कोर खराब न हो।

कर्ज का रखें संतुलन

अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ पर्सनल लोन, कार लोन जैसे अलग-अलग कर्ज हैं तो इससे सिबिल स्कोर बेहतर करने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे, सिर्फ स्कोर बढ़ाने के लिए कर्ज न लें। क्रेडिट कार्ड भी सोच-समझकर ही लें और जरूरत के हिसाब से उसका इस्तेमाल करें। अगर आप अपने बिल या लोन की EMI समय पर नहीं चुकाते हैं तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है। इसलिए हर बिल और कर्ज समय पर चुकाएं। इसके लिए आप ऑटो डेबिट या मोबाइल में रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, ताकि कोई भुगतान छूट न जाए।

पुराने क्रेडिट कार्ड बंद न करें

बहुत से लोग नए क्रेडिट कार्ड लेने पर पुराने कार्ड बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। पुराने क्रेडिट कार्ड आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को लंबा दिखाते हैं, जिससे आपका सिबिल स्कोर बेहतर रहता है। इसलिए जब तक बहुत जरूरी न हो, पुराने कार्ड बंद न करें।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
04 Jul 2025 By Harsh Sharma

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/how-to-improve-cibil-score-easy-ways-to-take-a/article-21238
On

About The Author

Harsh Sharma   Picture

हर्ष शर्मा उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक युवा डिजिटल पत्रकार हैं। उन्होंने Inkhabar, Expose India और Times Bull जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में काम किया है। SEO फ्रेंडली लेखन और डिजिटल न्यूज प्रोडक्शन में अनुभव रखते हैं। वर्तमान में भारतीय बस्ती में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।