गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए इस नई ट्रेन की बुकिंग शुरू, देखें रूट और समय

गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए इस नई ट्रेन की बुकिंग शुरू, देखें रूट और समय
गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए इस नई ट्रेन की बुकिंग शुरू, देखें रूट और समय

रेलवे: होली त्योहार के आते ही ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त इंतजाम तेज कर दिए हैं. इसी क्रम में बरेली होकर नई दिल्ली और गोरखपुर के बीच एक और होली स्पेशल ट्रेन संचालन का फैसला लिया गया है. समय सारिणी जारी होने के साथ टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष सेवा से त्योहार के समय यात्रियों की परेशानी काफी हद तक कम होगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

कब और कैसे चलेगी होली स्पेशल

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार ट्रेन संचालन इस प्रकार रहेगा:-

  • ट्रेन नंबर:- 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल
  • संचालन: 20 फरवरी से 6 मार्च
  • दिन: प्रत्येक शुक्रवार
  • प्रस्थान: नई दिल्ली से दोपहर 2 बजे
  • आगमन: बरेली शाम 7:22 बजे
  • आखिरी स्टेशन: गोरखपुर अगले दिन सुबह 5 बजे
  • ट्रेन नंबर:- 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली होली स्पेशल
  • संचालन: 21 फरवरी से 7 मार्च
  • दिन: प्रत्येक शनिवार
  • प्रस्थान: गोरखपुर सुबह 7 बजे
  • आगमन: बरेली शाम 5:50 बजे
  • आखिरी स्टेशन: नई दिल्ली रात 11:10 बजे

लंबी अवधि तक चलेंगी ये एसी स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन लंबे समय तक जारी रखने का निर्णय लिया है.

यूपी में इस ट्रेन को मिले नए कोच, मुंबई जाने में होगी आसानी यह भी पढ़ें: यूपी में इस ट्रेन को मिले नए कोच, मुंबई जाने में होगी आसानी

  • ट्रेन नंबर:- 05579/80 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार एसी स्पेशल
  • संचालन: 1 जनवरी 2027 तक
  • पूर्णिया कोर्ट से: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, रविवार (6 मार्च से 29 दिसंबर)
  • आनंद विहार से: बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार (8 मार्च से 1 जनवरी 2027)
  • ट्रेन नंबर:- 05575/76 सहरसा-आनंद विहार एसी स्पेशल
  • संचालन: दिसंबर 2026 तक
  • सहरसा से: प्रत्येक बुधवार (11 मार्च से 30 दिसंबर)
  • आनंद विहार से: प्रत्येक मंगलवार (10 मार्च से 29 दिसंबर 2026)

नई साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी

रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार-पुरुलिया साप्ताहिक ट्रेन को भी मंजूरी दे दी है.

गोरखपुर से इस रूट की ट्रेनें 30 मार्च तक कैंसिल यह भी पढ़ें: गोरखपुर से इस रूट की ट्रेनें 30 मार्च तक कैंसिल

  • ट्रेन नंबर:- 14021/22
  • आनंद विहार से: प्रत्येक गुरुवार
  • पुरुलिया से: प्रत्येक शुक्रवार
  • संचालन: मार्च का पहला हफ्ता 

बरेली होकर चलने वाली दो जोड़ी क्लोन ट्रेन नंबर:- 04651/52 जयनगर-अमृतसर और 04653/54 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर-28 फरवरी के बाद बंद कर दी जाएंगी. इन ट्रेनों में आरक्षण रोक दिया गया है. ऐसे में अन्य ट्रेनों पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर टिकट समय पर बुक कर लें.

वाराणसी की हवा बदलेगी: डोमरी में बन रहा 4.5 लाख पौधों का मिनी जंगल यह भी पढ़ें: वाराणसी की हवा बदलेगी: डोमरी में बन रहा 4.5 लाख पौधों का मिनी जंगल

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।