गोरखपुर से दिल्ली के लिए चलेगी एक और सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

गोरखपुर से दिल्ली के लिए चलेगी एक और सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
गोरखपुर से दिल्ली के लिए चलेगी एक और सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

गोरखपुर से दिल्ली रूट पर पहले सिर्फ होली-दीवाली और छठ पर्वों पर ही भीड़ इतनी होती थी कि यात्रियों को सीट नहीं मिलती थी और जनरल डिब्बों में कुछ लोग शौचालय के दरवाजे के सामने बैठने को मजबूर हो जाते थे. अब हालात बदल गए हैं, चाहे गोरखधाम एक्सप्रेस हो या वैशाली एक्सप्रेस, रोज़ाना ही भीड़ देखने को मिलती है. गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शाम होते-होते प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर सुबह से ही भीड़ लग जाती है. लोग सोचते हैं कि जल्दी आ जाएंगे तो जनरल डिब्बे में सीट मिल जाएगी, जिससे भीड़ और बढ़ जाती है.

रेलवे अधिकारी इस समस्या से परेशान हैं और समस्या का स्थायी हल ढूँढने की कोशिश कर रहे हैं. इसी के तहत एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, गोरखधाम एक्सप्रेस की क्लोन एक्सप्रेस चलाने का. क्लोन एक्सप्रेस का मतलब है किसी प्रमुख ट्रेन की डुप्लिकेट ट्रेन चलाना, जो उसी स्टेशनों पर रुकेगी जहाँ मुख्य ट्रेन रुकती है. पहले भी गोरखधाम की क्लोन एक्सप्रेस चलाई जा चुकी है, लेकिन मुख्य ट्रेन के बाद चलाने पर न तो यात्रियों को लाभ हुआ और न ही रेलवे को, मुख्य गोरखधाम एक्सप्रेस भर गई जबकि क्लोन ट्रेन काफी खाली रही.

इस बार प्रस्ताव ये है कि गोरखधाम क्लोन एक्सप्रेस में केवल जनरल डिब्बे लगाए जाएँ, ताकि जिन यात्रियों के पास रिज़र्वेशन नहीं है वे भी आसानी से यात्रा कर सकें और मुख्य ट्रेन पर दबाव कम हो. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह तरीका भीड़ का सामान्‍य हल हो सकता है, इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है अनुमति मिलने पर इस पर काम किया जाएगा 

यूपी के इन गाँवों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया यह आदेश यह भी पढ़ें: यूपी के इन गाँवों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया यह आदेश

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है