यूपी के इस शहर में विद्युत विभाग ने लिया ठोस कदम, जर्जर तारों से शहर होगा मुक्त
जर्जर तारों के झाम से होगा शहर मुक्त
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भयंकर गर्मी की वजह से बढ़ते लोड से लड़खड़ा रही बिजली व्यवस्था को 588 करोड़ रुपए की राशि से अब राहत मिल जाएगी इस दौरान 2000 नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और जो पुराने ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं उनको बदल दिया जाएगा बढ़ती आबादी और खपत के चलते लोड में तेजी वृद्धि हो रहा है. अब अलग-अलग क्षेत्र में लगभग लगभग नए 15 विद्युत उपकेंद्र भवन बनवाए जाएंगे इस दौरान प्रस्ताव स्वीकृत मिलने पर साथ-साथ धनराशि जारी करवा दी जाएगी.
हालांकि स्टांप और न्यायालय पंजीयन शुक्ल राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने सोमवार के दिन सर्किट हाउस में विद्युत विभाग के तमाम अधिकारियों के साथ मीटिंग की है बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए स्वीकृति धनराशि से तमाम कार्यों को प्रारंभ करने के लिए युद्ध स्तर पर पूरा करने का दिशा निर्देश दिया है. आगे उन्होंने यह भी बात रखी की प्रस्तावित 15 नए विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थान को चयन तत्काल करवा लिया जाए.
विद्युत विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान
इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के साथ-साथ क्षेत्र का भ्रमण कर उचित और सही स्थल का चयन सुनिश्चित किया जाए आगे उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता और शिथिलता नहीं आनी चाहिए. इसी बीच मंत्री ने तमाम स्थानों पर बास बल्ले पर लटके और जर्जर तारों से उन्हें मुक्त करने के लिए विद्युत विभाग के तमाम अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है
कहा है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और पार्षद के साथ विद्युत विभाग के तमाम अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर जर्जर तारों का गुच्छा वाले स्थल अवश्य चिन्हित करें तथा युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान प्रारंभ करके वहां पर व्यवस्था को मजबूती दिलवाई जाए. हालांकि विद्युत विभाग के अभियंताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि 2000 नेट ट्रांसफार्मर लगवाने और पुराने विद्युत ट्रांसफार्मर को परिवर्तित के लिए ठोस नियम बनाकर इन क्षेत्रों को चयन कर ले जहां-जहां कहीं भी ट्रांसफार्मर बदले जाने की संभवत हो उन्हें प्राथमिकता सूची में नोट अवश्य कर ले.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।