Uttar Pradesh Weather: गोरखपुर,बस्ती मंडल मे गर्मी से हालत खराब जाने कब तक आएगा मानसून
Uttar Pradesh Mosam
.jpg)
Uttar Pradesh Mosam: आज से जून महीने की शुरुआत हो गई है और गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, भीषण गर्मी होने के कारण लोग बहुत अधिक परेशान हैं और वहीं दूसरी तरफ गर्मी से लोग बीमार भी पढ़ रहे हैं। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहे हैं और अभी ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने में एक महीने का समय है। तेज धूप, गर्म हवा, और लू के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है।
मानसून आने में अभी 20 दिन का समय है और मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि 18-20 जून से उत्तर प्रदेश में मानसून की शुरुआत होगी। बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है, हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है। केरल में मानसून सत्र पीछले 5-6 दिनो से चल रहा है, मौसम विभाग द्वारा केरल में मानसून आने का समय 31 मई था परंतु यह पिछले 5-6 दिनों से हो रहा है, इसको देखते हुए हो सकता है कि उत्तर प्रदेश में मानसून सत्र बताये गये तारीख से कुछ दिनों पहले ही शुरू हो जाए।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान था, उत्तर प्रदेश में स्थित गाजियाबाद, फतेहपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, जालौन इन जिलों में बहुत अधिक तापमान देखा जा रहा है और यहां पर रेड और ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया था। इस वर्ष पूरे भारत में हीट वेव्स चलने की आशंका जताई गई थी, उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद में हीट वेव्स का अलर्ट भी जारी किया गया था।
उत्तर प्रदेश में स्थित जिलों के तापमान की बात करें तो :-
* वाराणसी में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* लखनऊ में 42 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* आगरा में 44 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* अयोध्या में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* बस्ती में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* गोरखपुर में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* देवरिया में 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* गोंडा में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* बहराइच में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* बाराबंकी में 42 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* गाजियाबाद में 43 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* फतेहपुर में 44 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* सिद्धार्थनगर में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* आजमगढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* कानपुर में 44 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* प्रयागराज में 44 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* गाजीपुर में 42 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* मऊ में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* कुशीनगर में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* अंबेडकर नगर में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* संत कबीर नगर में 41 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* सोनभद्र में 43 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।
* जौनपुर में 42 डिग्री सेल्सियस का तापमान है।