यूपी के इस जिले में औद्योगिक क्षेत्र का विकास, मास्टर प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

यूपी के इस जिले में औद्योगिक क्षेत्र का विकास, मास्टर प्लान में हुआ बड़ा बदलाव
Uttar Pradesh News

यूपी में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम लिए गए हैं इसके अंतर्गत मास्टर प्लान में बदलाव और भूमि अधिकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसका उद्देश्य राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक के गतिविधियों को तीव्र और रोजगार के अवसर के रास्ते को खोलना होगा. 

मास्टर प्लान में हुआ बदलाव भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया प्रारंभ

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से महत्वपूर्ण खबर सामने आ चुकी है. गोरखपुर शहर में गोला तहसील धरातल पर स्थापित किया जा रहे धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत मास्टर प्लान में बड़ा बदलाव कर बेहतर और सही कनेक्टिविटी तथा परिवहन की सुविधा जल्द ही उपलब्ध करवाई जाएगी इस दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आगे बताया है कि

दिन मंगलवार को राजधानी लखनऊ के पिकप भवन में प्रस्तावित मास्टर प्लान का प्रस्तुतीकरण समझ रखा गया और उसे देखा भी गया है और उसमें सुधार के सुझाव दिशा निर्देश दिए गए हैं इन्होंने बताया है कि औद्योगिक क्षेत्र रेलवे लाइन के साथ-साथ ही एक्सप्रेसवे से नजदीक के कारण परिवहन का हब बनाया जा सकता है. इस बीच सहजनवा से दोहरीघाट तक रेल मार्ग विकसित करवाया जा सकता है रेल मार्ग प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के मध्य से निकल रहा है अब कुछ ही दूर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर शहर लिंक एक्सप्रेस में भी गुजर रहा है.

अब जानिए सरकार के नीतियों और परियोजनाएं

यूपी में इस औद्योगिक क्षेत्र का भविष्य एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के हिसाब से और जांच पर रखकर किया जा रहा है मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि गोला तहसील अधिसूचित 17 गांव में 6876.68 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित करने की संभावना जताई गई है औद्योगिक क्षेत्र के प्रस्तावित मास्टर प्लान के अंतर्गत औद्योगिक भूखंड 32.15% तथा 16.5% हरित क्षेत्र शामिल किया जा चुका है जो मानकों से काफी अधिक बताई जा रहा है. अधिकारियों के जांच के मुताबिक कहा गया है कि पर्यावरणीय मंजूरी के लिए आवेदन का कार्य इसके साथ-साथ ही भूमि अधिग्रहण का कार्य करवाया जा रहा है

अब उसके लिए अभी तक करीब 500 करोड रुपए की धनराशि भुगतान कर भूमि अधिकरण शुरू करवाया जाएगा. इस दौरान धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में लगभग तीन बड़ी कंपनियों ने निवेश करवा कर प्रस्ताव दिया है इथेनॉल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कियान डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग 180 एकड़ भूमि पर 42 करोड रुपए के धनराशि उसके बाद अदानी ग्रुप अंबुजा सीमेंट 65 एकड़ भूमि पर 1500 करोड रुपए की धनराशि इसके आगे श्री सीमेंट ने 50 एकड़ भूमि पर 800 करोड रुपए की धनराशि निवेश करने का प्रस्ताव समझ रखा गया है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।