यूपी के इस जिले में होगा नए ओवरब्रिज का निर्माण, ग्रामीणों के लिए राहत भरी ख़बर

उत्तर प्रदेश: यूपी में स्थित गोंडा ज़िले में यातायात व्यवस्था के सुधार की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा हैं. गोंडा-उतरौला-डुमरियागंज रूट पर बन रहा चार लेन का भव्य ओवरब्रिज अब अपने अंतिम चरण में है. यह सेतु गोरखपुर कैंट-गोंडा रेलवे सेक्शन के बीच, बरुआचक और गोंडा रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित है. वर्षों से प्रतीक्षित यह पुल क्षेत्र के निवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, जिससे न सिर्फ आवागमन आसान होगा बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक की पुरानी समस्या से भी राहत मिलेगी.

राज्य सेतु निगम लिमिटेड की सेतु निर्माण इकाई, बाराबंकी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 17 मई 2025 तक इस परियोजना के तहत वायाडक्ट और आरई वॉल से जुड़े बिटुमिनस लेयर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. अब फिनिशिंग कार्य जैसे रोड मार्किंग और पेंटिंग की प्रक्रिया जारी है. यदि बारिश और अन्य तकनीकी चुनौतियां नहीं आईं, तो 31 मई 2025 तक यह ओवरब्रिज आम नागरिकों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा. इस परियोजना के सुचारू और निर्धारित समय में पूर्ण होने का श्रेय जिलाधिकारी नेहा शर्मा के कुशल नेतृत्व को जाता है. उन्होंने न सिर्फ परियोजना की नियमित निगरानी की, बल्कि कार्यदायी एजेंसियों और रेलवे प्रशासन के साथ सघन तालमेल बैठाकर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर किया.

डीएम शर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और नागरिकों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए सभी पक्षों को एक साझा मंच पर लाने का काम किया. उनका उद्देश्य स्पष्ट था कि रुकी हुई परियोजना को गति देना और जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ दिलाना है. इस ओवरब्रिज के चालू हो जाने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले नागरिकों को काफी सहायता मिलेगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
20 May 2025 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/construction-of-new-overbridge-in-this-district-of-up-will/article-20117
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।