मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद देने के दिए निर्देश

cm yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान, बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पीड़ित व्यक्तियों/परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार तत्काल राहत वितरित किये जाने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि राहत व मदद पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराया जाए. उन्होंने आपदा में घायल व्यक्तियों की समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि अहेतुक सहायता प्रदान करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता के सम्बन्ध में शासन को तत्काल सूचित किया जाए. उन्होंने इस आपदा में हुई जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही, उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा करने एवं नुकसान का जायज़ा लेने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने मण्डलायुक्तों को राहत कार्यां का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया है.

वाराणसी: कॉलेज परिसर में छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें: वाराणसी: कॉलेज परिसर में छात्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 May 2022 By Bhartiya Basti

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद देने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान, बारिश एवं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पीड़ित व्यक्तियों/परिवारों को निर्धारित मानक के अनुसार तत्काल राहत वितरित किये जाने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि राहत व मदद पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपदों में राहत कार्य प्रभावी रूप से कराया जाए. उन्होंने आपदा में घायल व्यक्तियों की समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि अहेतुक सहायता प्रदान करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता के सम्बन्ध में शासन को तत्काल सूचित किया जाए. उन्होंने इस आपदा में हुई जनहानि, पशुहानि तथा फसल क्षति के सम्बन्ध में आकलन कराकर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी जनपदों से फीडबैक लेकर आवश्यकतानुसार तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं. इसके साथ ही, उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपदों में सघन दौरा करने एवं नुकसान का जायज़ा लेने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने मण्डलायुक्तों को राहत कार्यां का प्रभावी अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया है.

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/chief-minister-yogi-adityanath-gave-instructions-to-provide-immediate-help/article-10058
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है