UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी
सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य रोजगार और बेरोजगारी की स्थिति का आकलन करना, विभिन्न प्रकार के उद्यमों और सेवाओं में कार्यरत श्रमिकों की संख्या का अनुमान लगाना, स्वरोजगार, वेतनभोगी और बेरोजगारों की संख्या का आंकलन करना तथा असंगठित क्षेत्र के व्यवसायों की वास्तविक स्थिति का पता लगाना है। इसके अलावा, कृषि को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जनपद की जीडीपी का आकलन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सर्वेक्षणकर्ताओं को सहयोग दें और सही जानकारी प्रदान करें। सभी दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और किसी के साथ साझा नहीं की जाएगी।
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है