यूपी में सरकारी दफ्तरों के लिए बड़ी खबर, लागू हुआ यह नया नियम
सरकारी कर्मचारी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव करेंगे
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है इसमें सरकार ने कहा है कि प्रदेश में खास पहल की जा चुकी है. अब प्रदेश में पूरे सरकारी दफ्तरों में हर दिन वाइ ब्रेक योग करवाया जाएगा. जिसमें कर्मचारी कामकाज के दौरान तनाव मुक्त और सेहतमंद महसूस करें अब केंद्र सरकार ने आयुष मंत्रालय के दिशा निर्देशों का विचार विमर्श किया है. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि वाइ ब्रेक योग एक छोटा सा योग शास्त्र है जिसमें खास रूप से ऑफिस में काम करने वालों के लिए यह योग किया जाता है.
जिसमें 5 से 10 मिनट का हल्का योगासन मौजूद है इस दौरान कमर, गर्दन और पीठ अकड़न को दूर करने में राहत मिलती है अब इसके साथ-साथ गहरी सांस और माइडफुलेनस अभ्यास भी करवाया जाता है जिसके तहत मानसिक थकान काफी कम हो जाती है. उसके बाद काम में पुनः ऊर्जा और एकाग्रता लौटकर वापस आती है. अब सरकार का यह मनसा है कि योग सिर्फ एक दिन का आयोजन ना बनाकर अब रोजमर्रा की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण अंग बन जाए.
अधिकारियों ने क्या बोला
सरकार के तरफ से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जैसे वाइ ब्रेक योग, नमस्ते योग एप्लीकेशन, योग शब्दावली और योग कैलेंडर को अब विस्तार किया जाएगा इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग इनका इस्तेमाल कर पाए. इस एप्लीकेशन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार प्रसार अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है. अब योगा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए गैर सरकारी संगठन की मदद से कमान योग प्रोटोकॉल ऑनलाइन ट्रेंनिंग तथा कार्यशाला सेशन आयोजित करने का योजना बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: यूपी में CM योगी के आदेश के बाद भी नहीं पहुंची सैलरी, होली से पहले लाखों कर्मचारियों की बढ़ी चिंताअब इसके अलावा रेजिडेंट वेलफेयर संगठन को भी कनेक्ट किया जाएगा जिसमें कालोनियां और मोहल्ले को भी योग का नियमित अभ्यास करवाया जाएगा. स्थानीय लोगों ने कहा है कि दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारी के मानसिक तनाव को कम करने के लिए बेहतर रास्ता अपनाया गया है काम के बीच एक संक्षिप्त ब्रेक के जरिए शरीर और मन को तरोताजा करने का महत्वपूर्ण विषय है. अब योग प्रणाली के माध्यम से ऊर्जा, स्वास्थ्य और कार्य कुशलता में काफी सुधार होगा. आगे कहां गया है कि यह सिर्फ 5 मिनट का योग प्रेक्टिस है जिसमें कर्मचारी अपने कार्यालय में ही अपनी कुर्सी पर बैठकर इसका अभ्यास कर पाएंगे.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।