UP के इन दो ज़िलों के बीच चलेगी पहली इलेक्ट्रिक बस, देखें पूरा रूट

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश रोडवेज की ई-अटल बस सेवा अब अयोध्या के लिए भी शुरू होने जा रही है. बहुत जल्द इस रूट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. अयोध्या के बाद वाराणसी और कानपुर जैसे बड़े शहरों को भी इस सेवा से जोड़े जाने की योजना है.

इससे पहले प्रयागराज से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, ऊंचाहार, गोपीगंज, खागा, मूरतगंज, कुंडा और हंडिया जैसे पास के इलाकों के लिए ई-अटल बसें चलाई जा रही थीं. ये सभी स्थान प्रयागराज से लगभग 100 किलोमीटर के अंतर्गत आते हैं. महाकुंभ के आयोजन से पहले प्रयागराज क्षेत्र को 24 ई-अटल बसें दी गई थीं, जो महाकुंभ के समय शटल सेवा के रूप में उपयोग की गईं.

अब रोडवेज ने इस योजना को और बड़ा करते हुए उन शहरों तक भी यह सेवा बढ़ा दी है जो प्रयागराज से लगभग 200 किलोमीटर के भीतर हैं. क्योंकि ई-अटल बस एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 200 किलोमीटर तक का सफर करने के लिए सक्षम है.

हाल ही में प्रयागराज से लखनऊ और रॉबर्ट्सगंज के लिए भी ई-अटल बस सेवा शुरू की गई है. इन दोनों शहरों में चार्जिंग स्टेशन तैयार हो चुके हैं, जिससे बसों के संचालन में कोई परेशानी न हो.

लखनऊ और रॉबर्ट्सगंज के लिए 40 यात्रियों की क्षमता वाली 2-2 ई-अटल बसें शुरू की गई हैं. लखनऊ जाने वाली बस ऊंचाहार और रायबरेली में रुकती है, जबकि रॉबर्ट्सगंज जाने वाली बस विंध्याचल और मिर्जापुर में रुकती है.

ई-अटल बस का किराया कुछ इस प्रकार है:-

  • प्रयागराज से लखनऊ : ₹386
  • प्रयागराज से रायबरेली : ₹230
  • प्रयागराज से रॉबर्ट्सगंज : ₹318
  • प्रयागराज से मिर्जापुर : ₹183

प्रयागराज क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि "प्रयागराज से अयोध्या के लिए भी जल्द ही ई-अटल बस सेवा शुरू की जाएगी. इससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को आसानी व आरामदायक यात्रा मिलेगी."

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
16 Jun 2025 By Shobhit Pandey

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/the-first-electric-bus-will-run-between-these-two-districts/article-20742
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।