रामलला की आधिकारिक वेबसाइट हुई लॉन्च
भानु प्रताप सिंह
अयोध्या. अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म स्थली का विवाद सैकड़ों वर्षो से चल रहा था. जो 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समाप्त हुआ और विवादित भूमि रामलला को सौंप दी गई. सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाकर ट्रस्ट मंदिर निर्माण का जिम्मा सौंप दिया इसी बीच पूरे विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना आ गई और देश में ही नहीं पूरे विश्व में जिंदगी थम सी गई और लांक डाउन हो गया.
लॉकडाउन के बावजूद भी राम जन्मभूमि परिसर के समतलीकरण का काम धीरे-धीरे संपन्न हुआ रामलला को अस्थाई मंदिर में विराजमान कर दिया गया और बुधवार की देर शाम को अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://srjbtkshetra.com और ईमेल आईडी contact@srjbtkshetra.org का शुभारंभ किया.
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रेस रिलीज जारी करके गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहां किस शहीद सैनिकों को परमात्मा अपने निजधाम में स्थान देंगे शहीद परिवारों को उनको इस संकट की घड़ी में धैर्य और सहने की क्षमता प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा भारत और चीन के सीमा पर परिस्थिति गंभीर है और हम सभी का यह कर्तव्य है कि देश की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाए और सबसे पहले देश और देश की सुरक्षा पर चिंतन मनन किया जाए. सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मंदिर निर्माण की तिथि को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज किया.
कहा कि देश काल परिस्थिति को देखकर सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा और मंदिर निर्माण की तिथि को आधिकारिक रूप में घोषित किया जाएगा.इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय महंत परशुराम दास व पनकी हनुमान मंदिर के महंत जितेंद्र दास उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है