रामा दल ट्रस्ट के अध्यक्ष की अगुवाई में चीन का विरोध

Ayodhya3

योध्या- भारतीय सैनिकों की शहादत का प्रतिशोध भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में भी देखने को मिला अयोध्या के संतों में रोष है. संतों का मानना है कि चीन अपनी हरकत से कभी बाज नहीं आएगा 1962 में भी दोस्ती के आड़ में चीन में हमारे देश के ऊपर युद्ध ठोप दिया और भारत के कुछ अंश को अपने कब्जे में कर लिया.

वर्तमान समय में एलएसी विवाद का दिखावा करते हुए चीन ने रात में भारतीय सैनिकों पर पीछे से वार करते अपने शठ बुद्धि का परिचय दिया है. इसलिए अब चीन को माफ़ करने की जरूरत नहीं है उसको हमारे देश के प्रधानमंत्री मुंहतोड़ जवाब दे और चीन के कब्जे वाला भारत का हिस्सा अक्साई चीन कैलाश मानसरोवर को चीन से वापस लेने का समय आ गया है.

रामा दल ट्रस्ट श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कल्कि जी महाराज ने अपने अनुष्ठान स्थल के पास बैनर पोस्टर के साथ सांकेतिक विरोध किया और कहां कि चीन समूलनाश से ही शान्त होगा. और इसके लिए चाहे चीन में प्राकृतिक प्रलय का ही आवाहन क्यो न करना पड़े, सनातन धर्म ग्रंथों में ऐसे अनेकों उपाय है जिनसे हम अपने राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने मे सफल हो सकते हैं.रामादल ट्रस्ट शहीद सैनिक परिवारों के साथ है और हमेशा उनके कुशल क्षेम के लिए अनुष्ठान करता रहेगा. चीन में युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की आत्मा शांति के लिए गुरुवार को भोर में आत्म शांति अनुष्ठान किया जाएगा.

उन्होंने कहा  कि भारत के साथ की गयी धोखेबाजी चीन को कितनी भारी पड़ेगी यह बताना अब मुश्किल है.रामादल ट्रस्ट मुख्यालय पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक दिवसीय उपवास रखकर सैनिकों के लिए प्रार्थना की गयी.इस अवसर पर गौरव प्रकाश शुक्ला, मनोज कुमार गुप्ता, अंकित तिवारी,आचार्य दिनेशदास, राम बहादुर, सूरज,गंगा राम सहित अन्य लोग भी थे.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/opposition-to-china-led-by-rama-dal-trust-chairman/article-3856
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है