परिषदीय स्कूलों में बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए डीएम अयोध्या ने जारी किये निर्देश

Ayodhya News In Hindi Dm Anuj Kumar Jha Navoday Vidyalaya Ayodhya

अयोध्या. जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों, एडेड व राजकीय विद्यालयों के बच्चों को समय पर यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारियों व एन.आर.एल.एम. के अधिकारियों के साथ की बैठक.

बैठक में जिलाधिकारी झा ने आगामी एक सप्ताह में बच्चों की कपड़े के साइज की नपाई के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के कपड़े की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए सिलाई का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार दिनांक 15 जून 2020 से सभी विद्यालयों में रोस्टर के अनुसार ना पाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार सोमवार को कक्षा 1 के, मंगलवार को कक्षा 2 के, बुधवार को कक्षा 3 के, बृहस्पतिवार को कक्षा 4 के बच्चों के नपाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए.

इसी तरह शुक्रवार को कक्षा 5 और कक्षा 6 के बच्चों तथा शनिवार को कक्षा 7 और कक्षा आठ के बच्चों के नपाई का कार्य पूर्ण कर रविवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय वार कपड़े की आवश्यकता का विवरण प्राप्त कर ले तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय क्रय समितियों से समन्वय कर नियमानुसार अच्छी क्वालिटी के कपड़े की उपलब्धता सभी संबंधित स्वयं सहायता समूह या टेलर को उपलब्ध कराएं.

उन्होंने कहा कि बच्चों के कपड़े की नपाई व सिलाई का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए और विद्यालय खुलते ही सभी बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराया जाय. उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी एवं समय पर कपड़ा उपलब्ध हो, यूनिफॉर्म के कपड़े की क्वालिटी व सिलाई से कहीं पर भी किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए.

यह सूचना विभाग अयोध्या की विज्ञप्ति है. इसे Bhartiya Basti की टीम ने एडिट नहीं किया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
09 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/dm-ayodhya-issued-instructions-for-the-uniform-of-children-in-council-schools/article-3724
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है