मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा- प्रवासियो के चिन्हीकरण पर उनको खाद्यान्न वितरण करें

Ayodhya News In Hindi

अयोध्या. मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारियो को निर्देश दिया है कि लॉकडाउन के उपरान्त प्रदेश में आये प्रवासियो के चिन्हीकरण पर उनको खाद्यान्न वितरण किया जाय इस कार्य को नोडल अधिकारियो की उपस्थिति में किया जाय. मण्डलायुक्त ने कहा कि राशन की दुकानो के लिए नोडल अधिकारी तैनाती हेतु आदेश जारी करने की समबद्धता के साथ कार्यवाही करे. तथा उनकी उपस्थित में खाद्यान्न वितरण किया जाय.

प्रवासी मजदूरो/व्यक्तियो को अस्थाई राशन कार्ड की व्यवस्था भी किया जाय और नोडल अधिकारी इसकी समीक्षा भी करे. इन प्रवासियो को 05 किलो प्रति यूनिट निःशुल्क खाद्यान्न एवं 01 किलो प्रति कार्ड निःशुल्क चना वितरण किया जाय. यह भी सुनिश्चित किया जाये कि किसी भी प्रकार से खाद्यान्न की गुणवत्ता में कमी न हो. नोडल अधिकारियो द्वारा उचित दर की दुकानो का अचानक सत्यापन किया जाए तथा यह भी देखा जाये कि ई-पास मशीन सुचारू रूप से कार्य कर रही है व खाद्यान्न का वितरण ई-पास मशीन द्वारा किया जाय.

ब्लाक स्थित गोदामो पर वजन मशीन की स्थापना के सम्बन्ध में आवश्यक काय्रवाही करते हुए इसकी सूचना जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से प्राप्त करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि ये मशीने सुचारू रूप से कार्य कर रही है. नोडल अधिकारी यह भी देख ले कि वजन मशीने लगाई गई है वह गोदामो पर उपयोग में लाई जा रही है अथवा नही. मण्डलायुक्त ने मण्डल के समस्त सम्बन्धित अधिकारियो से कहा कि इसकी नियमित समीक्षा करे यदि किसी स्थान पर नोडल अधिकारी तैनात न हो या वह अन्य कार्यो में व्यस्त हो तो उनके स्थान पर दूसरे नोडल अधिकारी की तैनाती करे. और इसकी सूचना उ0प्र0 खाद्य एवं रसद आयुक्त के ई-मेल up.fncs@gmail.com पर उपलब्ध कराये.

यह सूचना विभाग अयोध्या की विज्ञप्ति है. इसे Bhartiya Basti की टीम ने एडिट नहीं किया है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Jun 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/divisional-mp-agarwal-said-distribute-food-grains-to-the-emigrants-on-their-identification/article-3765
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है