28 साल बाद राम लला के दर्शन को पहुंचे महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, कहा- राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ

Rammandir Ayodhyaa

-भानू प्रताप सिंह- अयोध्या.भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या का विवाद मुगल काल से लगभग 500 वर्षों से चल रहा था जो नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामलला के पक्ष में फैसले के बाद समाप्त हुआ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन कर राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया और अध्यक्ष बनने के बाद 25 मई सोमवार को 28 वर्षों के बाद रामलला का दर्शन करने पहुंचे.

दर्शन के उपरांत परिसर में चल रहे राम जन्मभूमि निर्माण कार्य का जायजा लिया और बाहर निकलकर पत्रकारों से बताया कि राम जन्मभूमि निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है और अब धीरे-धीरे इसमें तेजी आएगी जल्द ही प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा जिसमें देश-विदेश के करोड़ों करोड़ भगवान राम में श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालु भक्त दर्शन कर पाएंगे.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठन के बाद ट्रस्ट केअध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने सोमवार को रामलला का दर्शन किया उनके साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य अनिल मिश्र के साथ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद थे. भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. निर्माण कार्य के पहले चरण में समतलीकरण का कार्य चल रहा है जो अब लगभग पूरा हो चुका है. ट्रस्ट के कई सदस्यों ने परिसर में ही अब डेरा डाले हुए है.

महंत नृत्य गोपालदास ने क्या कहा?

ट्रस्ट अध्यक्ष ने भी परिसर में चल रहे कार्यों का आज जायजा लिया. महंत गोपालदास ने समतलीकरण में मिले अवशेषों को देखा और समतलीकरण कार्य निरीक्षण किया. इसके दास ने रामलला दरबार में भी हाजिरी लगाई. ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला की सुरक्षा व श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए दर्शन मार्ग के बारे में अवगत कराया. इस दौरान परिसर की सुरक्षा सख्त रही.

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि 6 दिसंबर 1992 में हुई कारसेवा के दौरान महंत नृत्य गोपाल दास परिसर ने उपस्थित थे. उसके बाद से आज 25 मई को रामलला के पक्ष में फैसला आने के बाद दर्शन पूजन करने पहुंचे. उन्होंने समतलीकरण कार्य के दौरान मिले अवशेषों को देखने की इच्छा प्रकट की थी इसलिए गोपाल दास ने आज परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्र, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी राजेंद्र सिंह पंकज, शरद शर्मा, महंत शशिकांत दास व अन्य संत भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: प्रवासियों से हाथ छुड़ा रहे लोगों को समझाने के लिए DM बस्ती ने इस वीडियो के जरिए की खास पहल

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 May 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/ayodhya/after-28-years-mahant-nritya-gopal-das-maharaj-who-arrived-to-see-ram-lala-said-construction-of-ram-temple-started/article-3536
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है