यूपी के इस जिले में होगा पुल का निर्माण, साथ में बनेंगी सड़के
सड़क संपर्क में सुधार, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में लोक निर्माण विभाग के टीम द्वारा जिले में विकास पथ पर अग्रसर करने के लिए सेतु निगम तथा अन्य विभागों की ओर से वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक योजना बनाया जा रहा है. इसमें हजारों की संख्या से अधिक पुलिया और सड़क तथा ओवर ब्रिज निर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है निर्माण कार्य के तहत करीब करीब 1697 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी विभाग की तरफ से योजना को मंजूरी के लिए शासन को प्रोजेक्ट बनाकर भेज दिया गया है.
इस दौरान जलालपुर बाजार में बाईपास से निर्माण के लिए कई योजनाएं शामिल की जा चुकी हैं करीब करीब 8.40 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण के लिए 28.3 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी इसके तहत 40 करोड रुपए की राशि से भूमि अधिग्रहण करवाने का कार्य योजना बन चुका है वही नगर पंचायत जहांगीरगंज में लगभग लगभग 6 किलोमीटर लंबे बाईपास निर्माण कार्य का 48 करोड रुपए खर्च किया जाना सुनिश्चित किया गया है इसी बीच 20 करोड रुपए की राशि से सड़क निर्माण और 28 करोड रुपए से भूमि अधिकरण की प्रक्रिया का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है.
पुलो का निर्माण, स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग
राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण में अपनी तरफ से योजना में रामनगर बाईपास की निर्माण कार्य को शामिल कर लिया है 8 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के निर्माण के लिए लगभग लगभग 64 करोड रुपए की राशि का अनुमान लगाया जा चुका है रेलवे ऊपरगामी सेतु के अलावा दीघा और लघु सेतु के साथ-साथ 52 कार्य शामिल किया जा चुके हैं इसी बीच शासन की मंजूरी मिलने का भी इंतजार किया जा रहा है अगर मंजूरी मिलने के बाद जिले में 1313.96 किलोमीटर लंबे सड़कों का जाल विस्तार पूर्वक बनवाया जा रहा है इसे सिर्फ न केवल आवागमन में सहूलियत मिलेगी अपितु जाम की समस्या से भरपूर निजात मिल पाएगा.
जिलाधिकारी द्वारा आदेश पारित किया गया है कि जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर 2025 और 26 सड़क, मरम्मत कार्य, पूरे निर्माण कि जल्द से जल्द योजना तैयार करवाई जाए. अब शासन को मंजूरी के लिए प्रोजेक्ट बनाकर भेज दिया गया है जैसे-जैसे कार्य की मंजूरी मिलती जाएगी वैसे-वैसे निर्माण कार्य को शुरू करवाया जाएगा. इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में सड़क संपर्क और नए मार्गों का निर्माण तथा पुराने मार्गों का निर्माण सफल हो पाएगा नए पुलों का निर्माण भी किया जाएगा. जिससे यातायात में सुधार और लोगों को सहूलियत मिल पाएगी.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।