पेट्रोल और डीजल में 16वें दिन भी टिकाव

पेट्रोल  और डीजल में 16वें दिन भी टिकाव
डीजल पेट्रोल

नई दिल्ली  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कल तेल की कीमतों में हुयी भारी गिरावट के बावजूद मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 16 वें दिन टिकाव बना रहा। गत पांच सितंबर को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। दुनिया की प्रमुख मुद्रा की तुलना में डॉलर में आयी मजबूती के दबाव में कल तेल की कीमतों में करीब दो फीसदी की नरमी रही। अमेरिकी बाजार में कल ब्रेंट क्रूड 1.41 डॉलर उतरकर 73.92 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.68 डॉलर गिरकर 69.29 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)

‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ के नारे से गूंजा महादेवा, 2027 को लेकर सपा ने कसी कमर यह भी पढ़ें: ‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ के नारे से गूंजा महादेवा, 2027 को लेकर सपा ने कसी कमर

दिल्ली————— 101.34—————— 88.77

10 साल से पदोन्नति का इंतजार, अब शिक्षकों ने खोला मोर्चा; 69000 भर्ती के ब्रिज कोर्स पर भी उठाई मांग यह भी पढ़ें: 10 साल से पदोन्नति का इंतजार, अब शिक्षकों ने खोला मोर्चा; 69000 भर्ती के ब्रिज कोर्स पर भी उठाई मांग

मुंबई-—————107.26—————— 96.19

शिक्षामित्रों ने उठाई 5 सूत्रीय मांग, 62 साल तक सेवा सुरक्षा और 40 हजार मानदेय की मांग यह भी पढ़ें: शिक्षामित्रों ने उठाई 5 सूत्रीय मांग, 62 साल तक सेवा सुरक्षा और 40 हजार मानदेय की मांग

चेन्नई—————-98.96 -——————93.26

कोलकाता————101.62—————-—91.71

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है