तम्बाकू सेवन करने वालों को कोरोना संक्रमण का अधिक खतरा- डा. वी.के. वर्मा

Untitled 52

संवाददाता- बस्ती (भाब) . विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तम्बाकू एवम धूम्रपान के स्वास्थ्य पर उत्पन हो रहे खतरों के प्रति जनजागरूकता उत्पन करने के उद्देश्य से मनाए जा रहे तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति आंदोलन के तत्वाधान में पटेल एस एम हॉस्पिटल ,गोटवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में हॉस्पिटल के संचालक एवं वरिष्ठ आयुष चिकित्साधिकारी डॉ वी के वर्मा ने उपस्थित मरीजों एवँ तीमारदारों को तम्बाकू एवम धूम्रपान से सेहत पर पड़ रहे खतरों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि तम्बाकू धीमा जहर है जो शरीर को घुन की तरह खोखला कर मौत की ओर धकेलता है इसलिए इसे छोड़ना की बेहतर है .
इस अवसर पर ऑनलाइन संबोधन में केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ अनुरूद्ध वर्मा ने बताया कि हम सबको प्रतिदिन यह दिवस मनाना चाहिये क्योंकि पूरी दुनिया मे मौतों का तीसरा बड़ा कारण तम्बाकू एवं धूम्रपान है . उन्होंने बताया कि 15 प्रतिशत लोगों में धूम्रपान से फेफड़े का कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियां होती हैं .

उन्होंने बताया कि तम्बाकू में 400 से अधिक नुकसानदायक तत्व होते हैं जो शरीर में गंभीर बीमारियों को जन्म देतें है , तम्बाकू इम्मयून सिस्टम को कमजोर करता है इससे तम्बाकू एवम धूम्रपान करने वालों में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक होता है.

UGC नियमों के विरोध में फिर तेज हुआ आंदोलन, गांव-गांव पहुंच रहे राम जी पाण्डेय, बोले- वापस हो ‘काला कानून’ यह भी पढ़ें: UGC नियमों के विरोध में फिर तेज हुआ आंदोलन, गांव-गांव पहुंच रहे राम जी पाण्डेय, बोले- वापस हो ‘काला कानून’

डॉ आलोक रंजन ने बताया कि इच्छा शक्ति को मजबूत कर इसे छोड़ा जा सकता है. उन्होंने योग , प्राणायाम, ध्यान करने की सलाह दी.महिला चिकित्सक डॉ चंदा सिंह ने बताया कि कुछ महिलाओं में भी इसकी आदत पड़ने लगी है जो उनकी एवम उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. डॉ आर एन चैधरी एवम डॉ मनोज मिश्रा ने भी धूम्रपान एवँ तम्बाकू की जानलेवा लत को छोड़ने की जरूरत बताई .

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
31 May 2020 By Bhartiya Basti

तम्बाकू सेवन करने वालों को कोरोना संक्रमण का अधिक खतरा- डा. वी.के. वर्मा

संवाददाता- बस्ती (भाब) . विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तम्बाकू एवम धूम्रपान के स्वास्थ्य पर उत्पन हो रहे खतरों के प्रति जनजागरूकता उत्पन करने के उद्देश्य से मनाए जा रहे तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति आंदोलन के तत्वाधान में पटेल एस एम हॉस्पिटल ,गोटवा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में हॉस्पिटल के संचालक एवं वरिष्ठ आयुष चिकित्साधिकारी डॉ वी के वर्मा ने उपस्थित मरीजों एवँ तीमारदारों को तम्बाकू एवम धूम्रपान से सेहत पर पड़ रहे खतरों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि तम्बाकू धीमा जहर है जो शरीर को घुन की तरह खोखला कर मौत की ओर धकेलता है इसलिए इसे छोड़ना की बेहतर है .
इस अवसर पर ऑनलाइन संबोधन में केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ अनुरूद्ध वर्मा ने बताया कि हम सबको प्रतिदिन यह दिवस मनाना चाहिये क्योंकि पूरी दुनिया मे मौतों का तीसरा बड़ा कारण तम्बाकू एवं धूम्रपान है . उन्होंने बताया कि 15 प्रतिशत लोगों में धूम्रपान से फेफड़े का कैंसर और 25 अन्य गंभीर बीमारियां होती हैं .

उन्होंने बताया कि तम्बाकू में 400 से अधिक नुकसानदायक तत्व होते हैं जो शरीर में गंभीर बीमारियों को जन्म देतें है , तम्बाकू इम्मयून सिस्टम को कमजोर करता है इससे तम्बाकू एवम धूम्रपान करने वालों में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक होता है.

डॉ आलोक रंजन ने बताया कि इच्छा शक्ति को मजबूत कर इसे छोड़ा जा सकता है. उन्होंने योग , प्राणायाम, ध्यान करने की सलाह दी.महिला चिकित्सक डॉ चंदा सिंह ने बताया कि कुछ महिलाओं में भी इसकी आदत पड़ने लगी है जो उनकी एवम उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. डॉ आर एन चैधरी एवम डॉ मनोज मिश्रा ने भी धूम्रपान एवँ तम्बाकू की जानलेवा लत को छोड़ने की जरूरत बताई .

https://bhartiyabasti.com/tobacco-users-are-at-greater-risk-of-corona-infection-says-dr-vk-verma/article-3603
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है