मुंबई इंडियंस IPL 2025: क्या रोहित-हार्दिक की जोड़ी करेगी धमाका या फिर बुमराह-बोल्ट की गैरमौजूदगी बनेगी कमजोरी?

मुंबई इंडियंस IPL 2025: क्या रोहित-हार्दिक की जोड़ी करेगी धमाका या फिर बुमराह-बोल्ट की गैरमौजूदगी बनेगी कमजोरी?
Ipl 2025 mi new playing 11

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में एक बार फिर से खिताब जीतने की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरने वाली है। पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुसार नहीं रहा है, लेकिन इस बार वे दमदार वापसी करने का इरादा रखते हैं। तो आइए, जानते हैं मुंबई इंडियंस की ताकत, कमजोरी और उनकी संभावित प्लेइंग 11 के बारे में।

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी मानी जा रही है। टीम के पास रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी और बड़े नाम मौजूद हैं। रोहित शर्मा, जो टीम के कप्तान हैं, अपने खराब फॉर्म के बावजूद फाइनल में रन बनाने में सफल रहे थे। हार्दिक पांड्या भी एक शानदार ऑलराउंडर हैं, जो अपनी मैच-विनिंग परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। अगर ये दोनों खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में रहते हैं, तो मुंबई इंडियंस के लिए यह बहुत बड़ा प्लस पॉइंट होगा।

यह भी पढ़ें: आईपीएल में एमएस धोनी का आखिरी मुकाबला? टॉस के एक जवाब ने फैंस को किया हैरान!

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नमन धीर जैसे मिडल ऑर्डर बल्लेबाज भी टीम की मजबूती बढ़ाते हैं। तिलक वर्मा ने हाल ही में T20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जबकि सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय रही है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल 2025 में वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। वानखेड़े के मैदान पर उनकी बल्लेबाजी की गहराई टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।

Read Below Advertisement

अब अगर गेंदबाजी की बात करें, तो जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का नाम सबसे पहले आता है। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेले थे, लेकिन अगर वे फिट रहते हैं तो मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में जान आ जाएगी। ये दोनों खिलाड़ी अगर पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में कमजोरी नजर आ सकती है।

दीपक चाहर, विल जैक्स और अल्ला गजन फर जैसे खिलाड़ी भी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत बनाते हैं। दीपक चाहर का अनुभव और ऑलराउंडर क्षमताएं टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।

हालांकि, मुंबई इंडियंस की कमजोरी भी नजर आती है। उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है अनुभवहीन विकेटकीपर। ईशान किशन, जो पिछले सीजन में उनके प्रमुख विकेटकीपर थे, अब टीम में नहीं हैं। उनकी जगह रायन रिकल्स और रॉबिन मिंस को मौका दिया गया है। रायन रिकल्स के ओपनिंग करने की संभावना ज्यादा है, लेकिन उनका अनुभव कम है और यह टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

इसके अलावा, स्पिन विभाग में भी टीम कमजोर नजर आ रही है। उनके पास कोई बड़ा भारतीय स्पिनर नहीं है। युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी उपलब्ध थे लेकिन टीम ने उन पर भरोसा नहीं जताया। रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जडेजा और अक्षर पटेल भी इस सीजन में उपलब्ध नहीं थे। टीम में करण शर्मा शामिल हैं, लेकिन पिछले साल के पियूष चावला की तरह वह प्रभावी साबित हो पाएंगे या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार आईपीएल का खिताब 2020 में जीता था। उसके बाद से 2021, 2022, 2023 और 2024 में वे ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहे। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने वाली यह टीम अब एक बार फिर खिताब की तलाश में है। पिछले साल टीम में हार्दिक पांड्या की कप्तानी के दौरान कई विवाद और अंतर की खबरें भी आई थीं, जिससे टीम का माहौल थोड़ा खराब हो गया था।

इस बार टीम से उम्मीद की जा रही है कि वे उन सभी नेगेटिव चीजों को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करेंगे और शानदार प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरेंगे। हालांकि, उनकी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आती है, खासकर अगर बुमराह और बोल्ट पूरी तरह फिट नहीं होते हैं।

ओवरऑल देखा जाए तो मुंबई इंडियंस एक अच्छी टीम नजर आ रही है, लेकिन उन्हें अपनी कमजोरी पर काम करना होगा। क्या इस बार मुंबई इंडियंस की टीम अपना जादू दिखा पाएगी? ये देखना दिलचस्प होगा।

On

ताजा खबरें

अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका: 3 साल बाद GDP में गिरावट, भारत पर क्या होगा असर?
क्रेडिट कार्ड होल्डर की मौत के बाद बैंक क्या करता है? जानिए पूरा नियम
आईपीएल में एमएस धोनी का आखिरी मुकाबला? टॉस के एक जवाब ने फैंस को किया हैरान!
UP के 42 न्यायाधीशों का ट्रांसफर, ज्ञानवापी मामले से लेकर संभल तक… देखें पूरी लिस्ट
एशिया कप 2025 से पाकिस्तान बाहर? BCCI की बड़ी रणनीति से बदल सकता है टूर्नामेंट का पूरा स्वरूप!
यूपी में लो वोल्टेज या फिर बहुत देर से नहीं आई है बिजली? इन नंबरों पर करे सीधा बात
यूपी में इस रूट की नई रेल लाइन के लिए मिले 50 करोड़ रुपए, बनेंगे 32 स्टेशन
यूपी में ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर अपडेट, रोका गया वेतन
यूपी में इन हस्तियों को मिला ‘पद्म श्री’ देखें लिस्ट
यूपी में इस जगह होगा भूमि अधिग्रहण, मिलेगा 4 गुना मुआवज़ा