IPL Mini Auction 2026: कौन सी टीम सबसे मजबूत? पर्स से लेकर बड़े फैसलों तक
IPL Mini Auction 2025
आज 16 दिसंबर को अबू धाबी में IPL का मिनी ऑक्शन होने जा रहा है. इस ऑक्शन में सभी 10 टीमें अपनी टीम को और मजबूत बनाने के इरादे से उतरेंगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया है. रसेल ने KKR के लिए 133 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2593 रन बनाए, 12 अर्धशतक लगाए और गेंदबाजी में 122 विकेट लिए. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5 विकेट 15 रन रहा है. पिछले IPL में KKR का बल्लेबाजी प्रदर्शन खास नहीं रहा था, इसी वजह से टीम ने यह फैसला लिया.
पंजाब किंग्स ने इस बार सबसे कम खिलाड़ियों को रिलीज किया है, सिर्फ 5 खिलाड़ियों को. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे ज्यादा पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी, उनके पास 64 करोड़ 30 लाख रुपये हैं.
ट्रेडिंग में सबसे बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुई अदला-बदली की है. यह ट्रेड संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा के बीच हुआ है. जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 12 सीजन खेल चुके हैं, जबकि संजू सैमसन राजस्थान के लिए 11 सीजन खेले हैं. माना जा रहा है कि यह ट्रेड CSK के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि संजू सैमसन एक पावर हिटर हैं. रविंद्र जडेजा ने CSK के लिए 143 विकेट लिए हैं.
टीमों के पास उपलब्ध पर्स इस प्रकार हैं
- सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.50 करोड़ रुपये,
- दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.80 करोड़ रुपये,
- चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.40 करोड़ रुपये,
- गुजरात टाइटंस के पास 12.90 करोड़ रुपये,
- लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 22.95 करोड़ रुपये,
- मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ रुपये,
- पंजाब किंग्स के पास 11.50 करोड़ रुपये,
- राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 करोड़ रुपये,
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.40 करोड़ रुपये हैं.
अब देखना होगा कि मिनी ऑक्शन में कौन-सी टीम सबसे बेहतर रणनीति अपनाकर अपनी टीम को मजबूत करती है.