स्पाइसजेट ने बोइंग 737 मैक्स के पट्टादाता सीडीबी एविएशन के साथ समझौता किया

नईदिल्ली  स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि उसने बोइंग 737 मैक्स विमान के प्रमुख पट्टादाता सीडीबी एविएशन के साथ समझौता किया है।

इससे पहले एयरलाइन ने 26 अगस्त को कहा था कि वह इस विमान के एक दूसरे प्रमुख पट्टादाता एवलॉन के साथ समझौता करने पर सहमत हो गयी है।

बजट एयरलाइन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसे सितंबर 2021 के अंत में बोइंग 737 मैक्स विमान का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। संचालन के लिए वह नियामक मंजूरी का इंतजार कर रही है।

भारत के विमानन नियामक नागरिक उड्डयन निदेशालय (डीजीसीए) ने गत 26 अगस्त को लगभग ढाई साल के बाद बोइंग 737 मैक्स विमानों के वाणिज्यिक उड़ान संचालन पर लगा प्रतिबंध हटा दिया।

10 मार्च, 2019 को अदीस अबाबा के पास इथोपियन एयरलाइंस के 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 13 मार्च को डीजीसीए ने भारत में सभी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उडाऩ पर रोक लगा दी थी। विमान हादसे में चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गए थे।

इस समय भारत में केवल स्पाइसजेट एयरलाइन के बेड़े में बोइंग 737 मैक्स विमान हैं।

एयरलाइन ने सोमवार को कहा कि उसकी सीडीबी एविएशन के साथ एक समझौते को लेकर व्यावसायिक सहमति बन गयी है तथा यह एवलॉन के साथ पहले से घोषित समझौते के बाद एक और समझौता है एवं इससे 737 मैक्स विमानों के उसके बेड़े में वृद्धि होगी।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Sep 2021 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/spicejet-ties-up-with-cdb-aviation--lessor-of-boeing-737-max/article-8184
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है