संतकबीरनगर में बढ़े कोरोना के मरीज, संख्या हुई 35

Corona Virus1

संतकबीरनगर. उत्तर प्रदेश स्थित संतकबीरनगर में 1 और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार यह शख्स मुंबई से लौटा था. इस नये मामले की पुष्टि सीएमओ डॉक्टर हरगोविंद सिंह ने की. इसके बाद जिले में कुल कोरोना मामलों की संख्या 35 हो गई है.

इससे पहले बस्ती में कोरोना के चार नये मामले सामने आए हैं. ये सभी मामले प्रवासियों से जुड़े हुए हैं. इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने की है. अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 46 हो गई है जिसमें से 23 एक्टिव केस हैं, 22 डिस्चार्ज हो चुकी है और 1 की मौत हो चुकी है. इससे पहले मंगलवार को जिले में 1 और कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

इस नये मामले के बाद जिले में कुल कोरोना मामलों की संख्या 46 हो गई है और कुल एक्टिव केस 23 हैं.

इसके साथ ही मुंबई से  सिद्धार्थनगर लौटे 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इसकी पुष्टि सीएमओ डॉक्टर सीमा राय ने की है. उन्होंने बताया कि चारों लोग बीते दिनों मुंबई से लौटे थे. अब जिले में कुल 32 मामले हो गए हैं.

जिला स्थित बांसी और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले जिसमें से तीन क्वारंटीन सेंटर में थे और एक बांसी तहसील के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में अपने गांव में था. सभी को बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

वहीं बात बस्ती मंडल की करें तो बस्ती में 46, सिद्धार्थनगर में 32 और संतकबीरनगर में 35 केस के बाद कुल मामले 113 हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई से सिद्धार्थनगर लौटे 4 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 May 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/santkabir-nagar-corona-news-update/article-3376
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है