संतकबीरनगर में एक और कोरोना केस, मुबंई से लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव
संतकबीरनगर. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती मंडल के संतकबीरनगर (Sant kabirnagar )जिले में मंगलवार को एक और शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. मिली जानकारी के अनुसार शख्स बीते दिनों मुंबई से लौटा था और घर में ही क्वारंटीन किया गया था. धनघटा थाना क्षेत्र स्थित पोली ब्लॉक के मुठई खुर्द गांव निवासी शख्स बीते दिनों मुंबई से लौटा . उसकी सैंपलिंग मुंबई में ही हो गई थी.
इस बीच वह अपने संतकबीरनगर स्थित घर लौट आया और प्रशासन द्वारा उसकी थर्मल स्क्रीनिंग करा के घर में क्वारंटीन कर दिया गया. सोमवार रात महाराष्ट्र स्थित ठाणे नगर निगम ने जिला प्रशासन को जानकारी दी कि युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद गांव को सील कर दिया गया.
नये मामले के बाद जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 33 हो गई है. वहीं बात बस्ती मंडल की करें तो बस्ती में 42, सिद्धार्थनगर में 24 और संतकबीरनगर में 33 केस के बाद कुल मामले 99 हो गए हैं.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है