पिंजरे में कैद हुए दो तेंदुए, ग्रामीणों व वन विभाग ने ली राहत की सांस
Kanker News: पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में था दहशत का माहौल
इस सफलता के बाद अब आगे देखना यह है कि जिस आदमखोर तेंदुए के लिये ये चार दिन से मशक्क्त की जा रही थी वो ही है या फिर दूसरे है क्योंकि वन विभाग की माने तो पलेवा क्षेत्र में लगभग 4 से 5 तेंदुए होने की जानकारी मिल रही थी.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पलेवा में एक वृद्ध व भैंसाकट्टा में एक महिला को एक आदम खोर तेंदुआ ने अपना शिकार व आहार बनाय था जिसके बाद पलेवा व भैंसा कट्टा के ग्रामीणों में दहशत का माहौल था एक के बाद एक लगातार इस घटना ने सभी को परेशान कर दिया था जिसके बाद वन विभाग पिछले चार दिनों से तेंदुए के लिए सीसीटीवी कैमरे जाल व पिंजरा बिछा कर पूरा फोकस इन दो गांवों लगा दिया था दो तीन दिनों से चकमा देने के बाद आखिरकार वे पिंजरे में फंस ही गए.
तेंदुए के लिए खेले गए पिंजरे में फंस गए थे लकड़बग्घा व भालू
पिछले दिनों तेंदुए के लिए डाले गए चारे व पिंजरे में भालू व लकड़बग्घा ही फंस गए थे जिसके बाद फिर से नये पैतरे के साथ तेंदुए की लिए रणनीति बनाई गई जिसके बाद आखिरकार तेंदुए पिंजरे में फंस ही गये जिससे ग्रामीणों व वन विभाग ने राहत की सांस ली है अब देखना यह है कि जो दो तेंदुए पकड़ाये है वह दोनों तेंदुए वही आदमखोर तेंदुए है कि दूसरे है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है