इंफोसिस, माइक्रोसॉफ्ट ने ऑसग्रिड के साथ बहुवर्षीय समझौता किया

Dainik Bhartiya Basti

नईदिल्ली आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट ने ऑस्ट्रेलिया की विद्युत वितरक कंपनी ऑसग्रिड के क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लाने के लिए उसके साथ बहुवर्षीय रणनीतिक समझौता किया है।

क्लाउट ट्रांसफॉर्मेशन का मतलब क्लाउड कंप्यूटिंग समाधानों की तरफ बढऩा है। क्लाउट कंप्यूटिंग एक प्रणाली है जिसके तहत कंपनियां इंटरनेट से जुड़े ऑफ-साइट (अपने कार्यस्थल से दूर) डेटा सेंटर के जरिए स्टोरेज या डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म जैसी सेवाएं पा सकती हैं।

इंफोसिस ने सोमवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि यह कार्यक्रम वहनीयता, विश्वसनीयता और स्थिरता पर ध्यान देते हुए समुदायों को जोडऩे और जीवन को सशक्त बनाने के लिए ऑसग्रिड के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा।

ऑसग्रिड के कार्यवाहक मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) निक क्रो ने कहा, 40 लाख से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई हर दिन हमारी सेवाओं पर निर्भर करते हैं, इसलिए जरूरी है कि हम विश्वसनीयता और संपर्क के अपने ऊंचे मानक को बनाए रखें, साथ ही ऑस्ट्रेलियाई समुदायों की अपेक्षाओं को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि इंफोसिस और माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी में क्लाउड समाधानों की सरफ बढऩे की गति को तेज करने से ऑसग्रिड को नेटवर्क की विश्वसनीयता में सुधार करने, नयी सेवाओं को गति और लागत प्रभावी तरीके से बाजार में लाने में मदद मिलेगी।

इंफोसिस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर (संचार, मीडिया एवं प्रौद्योगिकी) आनंद स्वामीनाथन ने कहा कि ऑसग्रिड के साथ इस सहयोग से कंपनी को इंफोसिस की उपयोगिता उद्योग की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Sep 2021 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/infosys--microsoft-sign-multi-year-agreement-with-osgrid/article-8183
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है