Vaccination In India: राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की मिली 26.68 करोड़ से अधिक खुराक

Covishield And Covaxin Vaccine

नई दिल्ली. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है. भारत सरकार राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशोंको टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी प्रदान कर रही है. जांच, बीमारी का पता लगाने, उपचार और कोविड उपयुक्त व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए टीकाकरण भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है. कोविड-19 टीकाकरण की तीसरे चरण की उदारीकृत और त्वरित रणनीति का कार्यान्वयन एक मई 2021 से शुरू हो गया है.

रणनीति के तहत, हर महीने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) द्वारा मंजूरी प्राप्त किसी भी निर्माता के टीकों की 50% खुराक भारत सरकार द्वारा खरीदी जाएगी. भारत सरकार ये खुराक राज्य सरकारों को पूरी तरह से नि:शुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी जैसा कि पहले से किया जा रहा था. भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशोंको कोविड टीके की 26.68 करोड़ से अधिक खुराक (26,68,36,620) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है. इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 25,27,66,396 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) है.

राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.40 करोड़ से ज्यादा (1,40,70,224) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है. इसके अलावा टीके की96,490से ज्यादा खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशोंको प्रदान कर दी जाएंगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Jun 2021 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/vaccination-in-india-states-uts-received-more-than-26-68-crore-doses-of-vaccine/article-6756
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है