Sahara India में अब भी फंसा हुआ है पैसा तो ऐसे होगा वापस, कल होगा ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च

Sahara India में अब भी फंसा हुआ है पैसा तो ऐसे होगा वापस, कल होगा ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च
sahara india pariwar

Sahara India Claim Money: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में "केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल" का शुभारम्भ करेंगे.  उल्लेखनीय है कि सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं की वैध जमा धनराशि के भुगतान संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय के आवेदन पर, भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 29 मार्च 2023 को एक आदेश दिया था.  

इसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की सहकारी समितियों के वास्तविक जमाकर्ताओं के वैध देयों के भुगतान के लिए "सहारा-सेबी रिफंड खाते" से 5000 करोड़ रुपये सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार (CRCS) को हस्तांतरित किए जाने का आदेश दिया. 

एक बयान में सहकारिता मंत्रालय ने कहा सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के प्रमाणिक जमाकर्ताओं द्वारा दावे प्रस्तुत करने के लिए एक 'ऑनलाइन पोर्टल' विकसित किया गया है. 

ईरान के हमलों के बीच भारत अलर्ट पर, पीएम की हाई लेवल बैठक; खाड़ी में फंसे भारतीयों पर नजर यह भी पढ़ें: ईरान के हमलों के बीच भारत अलर्ट पर, पीएम की हाई लेवल बैठक; खाड़ी में फंसे भारतीयों पर नजर

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है