Operation Sindoor: भारत के वीरों ने लिया पहलगाम का बदला, ढेर किए कई आंतकी, 9 ठिकानों पर बोला हमला
Operation Sindoor:
Operatin Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद भारतीय सेना और वायुसेना ने एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है.
हालांकि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की किसी सैन्य इकाई को नुकसान नहीं पहुंचाया है. इस संदर्भ में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा- भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया.
बयान में कहा गया कि - कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है. हमारी कार्रवाई केंद्रित, प्रकृति में गैर-उग्र रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है. ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी. हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. आज बाद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
शुरुआती जानकारी के अनुसार भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमले में कई आतंकी ढेर हैं और कुछ घायल हैं.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है