आईएनएस जलाश्व भारतीय नागरिकों के साथ माले से रवाना

Ins Male

भारतीय नौसेना का जहाज जलाश्व ने 15 मई, 2020 को मालदीव की राजधानी माले के बंदरगाह पर ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत 588 भारतीय नागरिकों को जहाज पर चढ़ाने का काम पूरा कर लिया. ऑपरेशन समुद्र सेतु विदेश की धरती से अपने नागरिकों को समुद्र के जरिए स्वदेश लाने की भारत की राष्ट्रीय कोशिश में भारतीय नौसेना का एक अहम योगदान है. इन 588 लोगों में से 6 गर्भवती महिलाएंऔर 21 बच्चे हैं.

माले में बारिश और 30 से 40 नॉट की तेज गति से बह रही हवाओं के बीच जहाज केकर्मचारियों ने सुरक्षा और मेडिकल प्रोटोकॉल का लगातार पालन करते हुए इच्छुक भारतीय नागरिकों को जहाज पर बिठाने की सभी औपचारिकताएं पूरी की. खराब मौसम की वजह से लोगों को स्वदेश भेजने के लिए जहाज पर बिठाने से पहलेकी जाने वाली गतिविधियों को पूरा करने में काफी बाधाएं आईं.

यब भी पढ़ें: कोविड-19 महामारी के अधिक मामलों वाले 30 नगर निगमों के साथ बातचीत, दिये गये यह निर्देश

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 May 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/ins-jalashv-leaves-from-male-with-indian-citizens/article-3424
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है