भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटर और बुकिंग दोबारा खोलने की दी इजाजत

भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन काउंटर और बुकिंग दोबारा खोलने की दी इजाजत
Indian Railway

भारतीय रेलवे रिजर्व टिकटों की बुकिंग के लिए रिजर्वेशन काउंटर चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी कर रही है.

जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे स्‍थानीय लोगों की जरूरतों और परिस्थितियों के मुताबिक रिजर्वेशन काउंटर खोलने का फैसला करे और उसे अधिसूचित करे. इन रिजर्वेशन काउंटरों को कल से चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा, साथ ही इनकी जगह और समय के बारे में स्‍थानीय लोगों की जरूरतों और परिस्थितियों के मुताबिक जानकारी का प्रसार किया जाएगा.

भारतीय रेलवे ने कल से रिजर्वेशन टिकटों की बुकिंग कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) और टिकटिंग एजेंटों के जरिये करने की भी इजाजत दे दी है.

इस बात पर गौर किया जा सकता है कि मौजूदा प्रोटोकॉल के अनुसारश्रमिक स्पेशल ट्रेनों को चलाना स्थानीय राज्य सरकारों द्वारा जारी रखा जाएगा.

इन सभी बुकिंग सुविधाओं को एक बार फिर से खोलना यात्री रेलवे सेवाओं की श्रेणीबद्ध बहाली में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और आरक्षित ट्रेनों में भारत के सभी हिस्सों के सभी संभावित यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग का काम आसान हो जाएगा.

जोनल रेलवे मानक सोशल डिस्‍टेंसिंग दिशा-निर्देशों का पालन कर सकते हैं और वर्तमान कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन कर सकते हैं.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है