Income Tax ने दैनिक भास्कर के दफ्तरों पर मारा छापा
नई दिल्ली. आयकर विभाग ने गुरुवार को मीडिया समूह दैनिक भास्कर (Media Group Dainik Bhaskar) के खिलाफ कथित कर चोरी को लेकर कई शहरों में छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और देश के करीब 40 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
हालांकि विभाग या उसके नीति-निर्माण निकाय, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कार्रवाई में प्रमुख हिंदी मीडिया समूह के प्रमोटर भी शामिल हैं, जो कई राज्यों में संचालन करते हैं.
कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा कि राज्य की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉम्प्लेक्स में अपने कार्यालय सहित समूह के आधा दर्जन परिसरों में कर अधिकारी 'मौजूद हैं.'

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है