स्वास्थ्य मंत्री ने किया बस्ती के अस्पताल का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

5 7

संवाददाता- बस्ती (Basti News). लखनऊ से सिद्धार्थनगर (Lucknow to Siddharthnagar) जाते समय प्रदेश सरकार के नवागत स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (Health Minister Jai Pratap Singh) का काफिला शुक्रवार की सुबह दस बजे अचानक हाईवे से सटे सीएचसी हर्रैया और कप्तानगंज सीएचसी पर रुका तो हड़कंप मच गया. संक्षिप्त मुआयने के दौरान मंत्री ने दोनों अस्पतालों की व्यवस्था पर संतोष जताया तो कप्तानगंज अस्पताल परिसर में एक चिकित्साधिकारी के निजी प्रैक्टिस की सूचना पर सीएमओ डा. एके गुप्ता को चेतावनी दी.

स्वास्थ्य मंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ से बांसी अपने गृह जनपद जाते समय यहां रूके थे. काफिला अचानक सीएचसी हर्रैया में दाखिल होते ही स्टॉफ में खलबली मच गई. सभी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए. मंत्री ने वहां वार्ड व एक्स-रे रूम का निरीक्षण किया. दो चिकित्सक मौके पर गैर हाजिर मिले.

यहां से निकलकर मंत्री का काफिला सीएचसी कप्तानगंज पहुंचा. यहां उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात करने के बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया. यहां हो रहे प्रसव आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की.

बस्ती में फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 25 सितंबर को वृद्धाश्रम में फार्मासिस्ट दिवस मनाने का फैसला यह भी पढ़ें: बस्ती में फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 25 सितंबर को वृद्धाश्रम में फार्मासिस्ट दिवस मनाने का फैसला

मंत्री को सूचना मिली की परिसर में एक स्थानांतरित चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करते हैं. इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को इस पर कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने उस खंडहर भवन को भी जाकर देखा, जहां निजी प्रैक्टिस की बात कही जा रही थी. मौके पर वहां कोई नहीं मिला.

बस्ती में सपा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी को किया नमन, विधायक महेन्द्रनाथ यादव बोले- उनके जज्बे से लें प्रेरणा यह भी पढ़ें: बस्ती में सपा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी को किया नमन, विधायक महेन्द्रनाथ यादव बोले- उनके जज्बे से लें प्रेरणा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
30 Aug 2019 By Bhartiya Basti

स्वास्थ्य मंत्री ने किया बस्ती के अस्पताल का औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप

संवाददाता- बस्ती (Basti News). लखनऊ से सिद्धार्थनगर (Lucknow to Siddharthnagar) जाते समय प्रदेश सरकार के नवागत स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (Health Minister Jai Pratap Singh) का काफिला शुक्रवार की सुबह दस बजे अचानक हाईवे से सटे सीएचसी हर्रैया और कप्तानगंज सीएचसी पर रुका तो हड़कंप मच गया. संक्षिप्त मुआयने के दौरान मंत्री ने दोनों अस्पतालों की व्यवस्था पर संतोष जताया तो कप्तानगंज अस्पताल परिसर में एक चिकित्साधिकारी के निजी प्रैक्टिस की सूचना पर सीएमओ डा. एके गुप्ता को चेतावनी दी.

स्वास्थ्य मंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ से बांसी अपने गृह जनपद जाते समय यहां रूके थे. काफिला अचानक सीएचसी हर्रैया में दाखिल होते ही स्टॉफ में खलबली मच गई. सभी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हो गए. मंत्री ने वहां वार्ड व एक्स-रे रूम का निरीक्षण किया. दो चिकित्सक मौके पर गैर हाजिर मिले.

यहां से निकलकर मंत्री का काफिला सीएचसी कप्तानगंज पहुंचा. यहां उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात करने के बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया. यहां हो रहे प्रसव आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की.

मंत्री को सूचना मिली की परिसर में एक स्थानांतरित चिकित्सक निजी प्रैक्टिस करते हैं. इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को इस पर कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने उस खंडहर भवन को भी जाकर देखा, जहां निजी प्रैक्टिस की बात कही जा रही थी. मौके पर वहां कोई नहीं मिला.

https://bhartiyabasti.com/india-news/basti-news-uttar-pradesh-stirred-by-surprise-inspection-of-health-minister-jai-pratap-singh/article-426
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है