परसरामपुर में सीमेन्ट व्यापारी को दिनदहाड़े मारी गोली

David Von Diemar Jm6y2nhsatk Unsplash

संवाददाता- बस्ती (Basti News). बस्ती में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे परसरामपुर थाना क्षेत्र के खंभरिया स्थित सीमेंट व्यवसायी मखनू चौधरी (50) को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी. हर्रैया थाने के बसेवा पांडेय निवासी मखनू सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे.

दुकान खोलकर अंदर काउंटर पर बैठे थे कि तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे. बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने जैसे ही असलहा निकला मखनू कुर्सी से उठ खड़े हुए और गोली उनके जांघ में जा लगी. बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तत्काल सीएचसी परसरामपुर भेजा.

यहां से जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया. हालत नाजुक देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया. थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. हमलावरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है.

UGC के नए नियमों के विरोध में मेधा का अनिश्चितकालीन धरना, बोले दीन दयाल त्रिपाठी- वापस लेना होगा नियम यह भी पढ़ें: UGC के नए नियमों के विरोध में मेधा का अनिश्चितकालीन धरना, बोले दीन दयाल त्रिपाठी- वापस लेना होगा नियम

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
02 Sep 2019 By Bhartiya Basti

परसरामपुर में सीमेन्ट व्यापारी को दिनदहाड़े मारी गोली

संवाददाता- बस्ती (Basti News). बस्ती में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे परसरामपुर थाना क्षेत्र के खंभरिया स्थित सीमेंट व्यवसायी मखनू चौधरी (50) को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी. हर्रैया थाने के बसेवा पांडेय निवासी मखनू सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे थे.

दुकान खोलकर अंदर काउंटर पर बैठे थे कि तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे. बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने जैसे ही असलहा निकला मखनू कुर्सी से उठ खड़े हुए और गोली उनके जांघ में जा लगी. बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तत्काल सीएचसी परसरामपुर भेजा.

यहां से जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया. हालत नाजुक देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया. थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. हमलावरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है.

https://bhartiyabasti.com/india-news/basti-news-uttar-pradesh-cement-trader-shot-dead-in-parasurampur-basti/article-464
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है