BKU कार्यकारिणी का विस्तारः जयराम वर्मा बने जिलाध्यक्ष

1 111

बस्ती (Basti news) . भारतीय किसान यूनियन (BKU Bharatiya Kisan Union)के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द चौधरी की अध्यक्षता में मण्डल कमेटी की बैठक शिविर कार्यालय शिवाकालोनी में सम्पन्न हुई.

बैठक में सर्व सम्मति से सांगठनिक विस्तार पर चर्चा के साथ ही भाकियू बस्ती के पूर्व अध्यक्ष राम मनोहर चौधरी को मण्डल उपाध्यक्ष, जयराम वर्मा को बस्ती का जिलाध्यक्ष एवं हृदयराम को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया.

बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द चौधरी ने कहा कि देश का किसान कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है. आय दो गुनी करने की जगह किसानों के चीनी मिल पर अरबों रूपयों के बकाये के प्रति सरकारें गंभीर नही है.

बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल यह भी पढ़ें: बस्ती के मरवटिया गांव में दबंगों का हमला, परिवार को पीटकर किया घायल

उन्होंने कहा कि किसानों की बिजली बकाये के आधार पर काटी जा रही है और उसके उसके उत्पाद का उचित मूल्य दिला पाने में केन्द्र और राज्य की सरकारें पूरी तरह से विफल है.

Basti News: सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा यह भी पढ़ें: Basti News: सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

BKU ने किया स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू न करने पर सवाल

कहा कि अभी तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सरकार ने लागू नहीं किया. कहा कि जाति, धर्म और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच उलझे किसान न जागे तो किसानों की हालत और दयनीय हो जायेगी. आवाहन किया कि भारतीय किसान यूनियन को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत कर इकाई बनाई जाय.

बैठक में मण्डल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान, शोभाराम ठाकुर, दीवान चन्द पटेल, राहुल यादव, महेन्द्र कुमार चौधरी, रामनवल किसान, रामचन्द्र चौधरी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: निर्मली कुंड में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था के लिये सौंपा ज्ञापन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
11 Sep 2019 By Bhartiya Basti

BKU कार्यकारिणी का विस्तारः जयराम वर्मा बने जिलाध्यक्ष

बस्ती (Basti news) . भारतीय किसान यूनियन (BKU Bharatiya Kisan Union)के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द चौधरी की अध्यक्षता में मण्डल कमेटी की बैठक शिविर कार्यालय शिवाकालोनी में सम्पन्न हुई.

बैठक में सर्व सम्मति से सांगठनिक विस्तार पर चर्चा के साथ ही भाकियू बस्ती के पूर्व अध्यक्ष राम मनोहर चौधरी को मण्डल उपाध्यक्ष, जयराम वर्मा को बस्ती का जिलाध्यक्ष एवं हृदयराम को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया.

बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द चौधरी ने कहा कि देश का किसान कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है. आय दो गुनी करने की जगह किसानों के चीनी मिल पर अरबों रूपयों के बकाये के प्रति सरकारें गंभीर नही है.

उन्होंने कहा कि किसानों की बिजली बकाये के आधार पर काटी जा रही है और उसके उसके उत्पाद का उचित मूल्य दिला पाने में केन्द्र और राज्य की सरकारें पूरी तरह से विफल है.

BKU ने किया स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू न करने पर सवाल

कहा कि अभी तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सरकार ने लागू नहीं किया. कहा कि जाति, धर्म और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच उलझे किसान न जागे तो किसानों की हालत और दयनीय हो जायेगी. आवाहन किया कि भारतीय किसान यूनियन को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत कर इकाई बनाई जाय.

बैठक में मण्डल अध्यक्ष सुभाष चन्द्र किसान, शोभाराम ठाकुर, दीवान चन्द पटेल, राहुल यादव, महेन्द्र कुमार चौधरी, रामनवल किसान, रामचन्द्र चौधरी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: निर्मली कुंड में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था के लिये सौंपा ज्ञापन

https://bhartiyabasti.com/india-news/basti-news-expansion-of-bku-executive-jairam-verma-becomes-district-president/article-544
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है