अखिल भारतीय मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत कुछ इलाकों में भारी बारिश, तेज हवा के आसार
पश्चिमी विक्षोभ एवं उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर पूर्वी हवाओं के साथ संबंधित चक्रवाती संचलन से जुडे प्रभाव से, अगले 36 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्र के ऊपर छिटपुट स्थानों पर तेज हवाओं (40 से 50 किमी प्रति घंटे) के साथ व्यापक वर्षा/आंधी आने की संभावना है जिसमें 12 मई के बाद उल्लेखनीय कमी आ जाएगी.
14 मई, 2020 से एक ताजे पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है. इसके प्रभाव में, 14 मई से अगले 1-2 दिनों तक इस क्षेत्र और समीपवर्ती मैदानी क्षेत्रों में फिर से वर्षा/आंधी आने की संभावना है.
कम दबाव/वायु की अनिरंतरता के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य एवं दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में पृथक से छिटपुट वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसी अवधि के दौरान इन क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) का भी अनुमान है. अगले 24 घंटे के दौरान केरल एवं तमिलनाडु के छिटपुट स्थानों पर एवं 13 तथा 14 मई को केरल एवं तटीय कर्नाटक के ऊपर भारी वर्षा का भी अनुमान है.
अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पूर्व भारत के ऊपर छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा/आंधी आने का अनुमान है जिसमें शीर्ष गतिविधियां 12-14 मई के दौरान होंगी जब असम एवं मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा के ऊपर छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है. अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी भारत में भी छिटपुट वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है जिसमें शीर्ष गतिविधि 11 से 12 मई के दौरान रहने की संभावना है.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है