यूपी में किसानों के लिए खुशखबरी, मुफ़्त मिलेंगी यह किट
श्री शाही ने बताया कि इन मिनी किट्स में कई प्रकार की फसलों के बीज शामिल होंगे. दलहन की 1.05 लाख किट्स में उड़द, मूंग और अरहर के उन्नत बीज होंगे, वहीं एक लाख किट तिल के लिए और 6,000 किट मूंगफली के बीजों के लिए किसानों को दी जाएंगी. इसके अतिरिक्त, पोषक अनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2.47 लाख मिनी किट्स में अन्न जैसे सांवा, कोदों, ज्वार, बाजरा और रागी के बीज शामिल होंगे.
कृषि मंत्री ने बताया कि इस व्यापक अभियान के तहत किसानों को समय पर बुवाई और अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राज्य सरकार ने 410.67 करोड़ रुपये की राशि जारी की है.
यह भी पढ़ें: यूपी के 50 हजार से ज्यादा गांवों में बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी, छात्रों को मिलेंगी यह सुविधाएंइसके साथ ही श्री शाही ने 29 मई से आरंभ हुए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की. यह विशेष अभियान 12 जून तक चलेगा, जिसके अंतर्गत ‘लैब टू लैंड’ मॉडल को अपनाते हुए 550 कृषि वैज्ञानिक किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी के संभल में नमाज रोकने पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो DM-SP पद छोड़ देंराज्य के कई हिस्सों में अब तक 10,125 जगहों पर वैज्ञानिक-कृषक संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है, जिनमें से 4,959 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं. इन आयोजनों में अब तक 8.39 लाख किसान शामिल हो चुके हैं, जिनमें 6.48 लाख पुरुष और 1.91 लाख महिलाएं हैं. कृषि मंत्री ने इसे किसानों में बढ़ती जागरूकता और वैज्ञानिक खेती की ओर झुकाव का प्रमाण बताया है.
कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि साल 2022 में राज्य सरकार द्वारा मक्के की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया गया था. इसका परिणाम अब ज़मीन पर साफ़ दिखाई दे रहा है. उन्होंने बताया कि साल 2013 में जहां मण्डियों में महज़ 3.95 लाख मीट्रिक टन मक्का पहुंचता था, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 27 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है.
उत्तर प्रदेश में स्थित 24 जिलों में किसान अब आलू के साथ-साथ मक्के की खेती कर अपनी आमदनी को दोगुना कर रहे हैं. इस साल अप्रैल से अब तक 2.32 लाख मीट्रिक टन मक्का मण्डियों में पहुंच चुका है. ध्यान देने योग्य है कि अब इस पहल को और बल देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मक्का किसानों से संवाद करेंगे. कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रविवार को कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में किसानों से सीधा संवाद कर सकते हैं, जहां वह मक्के की खेती की जमीनी हकीकत और किसानों की समस्याएं जानने का प्रयास करेंगे, इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।