यूपी की जनता से अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा वादा, बीजेपी चौंकी

Akhilesh Yadav In Basti

यूपी की जनता से अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा वादा, बीजेपी चौंकी
akhilesh yadav in basti (1)

Samajwadi Party के नेता अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने यूपी की जनता से बड़ा वादा कर दिया. सपा प्रमुख ने कहा कि हमारी सरकार आई तो सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने पेपर लीक पर भी बड़ा वादा किया. अखिलेश ने कहा कि ये लोग पेपर लीक नहीं रोक पा रहे हैं. ये लोग नौकरी नहीं दे पा रहे हैं. हम लोग अग्निवीर को कभी स्वीकार नहीं करेंगे. इंडिया अलायंस की सरकार आई तो हम पेपर लीक रोकेंगे और अग्निवीर को खत्म कर देंगे.

अखिलेश ने कहा कि इंडिया अलायंस की सरकार आई तो 30 लाख खाली पदों को भरेंगे और अग्निवीर योजना को खत्म कर नौजवानों को पक्की नौकरी देंगे. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने देश के युवाओं का 1 तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया.

वैक्सीन के मुद्दे पर बरसे अखिलेश
सपा नेता ने कहा कि अभी तो सिर्फ फौज की नौकरी चार साल की हुई है. ये बीजेपी वाले फिर से आ जाएंगे तो खाकी वालों की नौकरी भी 3 साल की हो जाएगी.  जब अखिलेश संबोधित कर रहे थे तब सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी, सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव भी मौजूद रहे.

बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव

वैक्सीन के मुद्दे का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले बुखार कम एमजी की दवा में खत्म हो जाता था अब तो 650 एमजी तक की दवा भी असर नहीं करती. उन्होंने कहा कि सबको जबरदस्ती वैक्सीन लगवाई.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है