यूपी रोडवेज़ की बसें अब जायेंगी बिहार, इन रूट के यात्रियों को होगा फायदा

यूपी रोडवेज़ की बसें अब जायेंगी बिहार, इन रूट के यात्रियों को होगा फायदा
यूपी रोडवेज़ की बसें अब जायेंगी बिहार, इन रूट के यात्रियों को होगा फायदा

उत्तर प्रदेश: यूपी और बिहार के लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है. अब दोनों राज्यों की परिवहन निगमों की बसें एक-दूसरे के क्षेत्रों में नए रूटों के माध्यम से आवागमन कर सकेंगी. इस महत्वपूर्ण निर्णय को अमल में लाने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमित गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के परिवहन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आपसी सहमति से एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए.

यह बैठक लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मुख्यालय के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें दोनों राज्यों के बीच यात्री बस सेवाओं को बेहतर और व्यापक बनाने पर गहन चर्चा किया गया. बैठक में विशेष रूप से नए रूटों को जोड़ने, अंतरराज्यीय परमिट प्रक्रिया को सुगम बनाने और बसों के फेरों की संख्या में वृद्धि करने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई. प्रमुख सचिव श्री अमित गुप्ता ने बैठक के उपरांत जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम न सिर्फ दोनों राज्य सरकारों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी सिद्ध होगा, बल्कि आम जनता के लिए भी सुविधाजनक और किफायती यात्रा सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा कि नए रूटों के जुड़ने से यूपी और बिहार के बीच संपर्क मजबूत होगा.

इस समझौते के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें अब बिहार के कई जिलों तक संचालित की जा सकेंगी. अभी तक यूपी रोडवेज की बिहार में सेवाएं कुछ गिने-चुने रूटों तक ही सीमित थीं, अब यह स्थिति बदलने जा रही है और दोनों राज्यों के बीच बेहतर और सीधी कनेक्टिविटी का एक नया अध्याय शुरू होगा. इस बैठक में उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव श्री केपी सिंह, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री मासूम अली सरवर, वरिष्ठ अधिकारी श्री रामसिंह वर्मा, और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी श्री अतुल कुमार व श्री पवन शांडिल्य समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे दोनों राज्यों के हित में बताया और इसे जल्द ही प्रभावी रूप से लागू करने की उम्मीद जताई.

यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद यह भी पढ़ें: यूपी में फिर शुरू हो सकती है ब्राह्मण मुद्दे पर सियासत, SI परीक्षा के इस सवाल पर विवाद

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।