Zila Panchayat chunav Basti Live Updates: संजय चौधरी को मिले 39 वोट, सपा वीरेंद्र चौधरी को सिर्फ 4

Zila Panchayat chunav Basti Live Updates: संजय चौधरी को मिले 39 वोट, सपा वीरेंद्र चौधरी को सिर्फ 4
sanjay chaudhary basti

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat chunav Basti Live Updates) को लेकर कड़ी टक्कर हुई. एक ओर भाजपा से जहां संजय चौधरी (sanjay chaudhary) मैदान में थे तो वहीं समाजवादी पार्टी से वीरेंद्र चौधरी ( virendra chaudhary) डटे थे. हालांकि शनिवार को हुए मतदान में संजय चौधरी ने जीत दर्ज कर ली है. बस्ती के राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुआ है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.

शनिवार को हुए मतदान के संदर्भ में यह आशंका पहले से जाहिर की जा रही थी कि जमकर क्रॉस वोटिंग हो सकती है. और आखिरकार परिणामों में यही देखने को मिला. जिले में भाजपा समर्थित नौ, सपा समर्थित 16, कांग्रेस समर्थित एक, बसपा समर्थित छह, भासपा समर्थित दो, भीम आर्मी समर्थित एक और अन्य आठ सदस्य हैं. लेकिन भाजपा के संजय चौधरी को कुल 39 वोट मिले. जबकि सपा के वीरेंद्र को सिर्फ 4 वोट मिले.  ऐसे में क्रॉस वोटिंग की आशंका सही साबित हुई. 

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा, भाजपा की इस जीत पर क्या टिप्पणी करती है. बने रहिए भारतीय बस्ती के साथ

बस्ती में दुकानदार को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार यह भी पढ़ें: बस्ती में दुकानदार को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार

यहां पढ़ें Zila Panchayat chunav Basti Live Updates.

बस्ती की पांचों विधानसभा सीटों पर सपा ने तय किए प्रभारी, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी यह भी पढ़ें: बस्ती की पांचों विधानसभा सीटों पर सपा ने तय किए प्रभारी, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

  • जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने 39 मत पाने वाले संजय चौधरी को विजेता घोषित किया.
  • 39 वोट भाजपा के संजय चौधरी को मिले तो वहीं  4 वोट समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र चौधरी को मिले.
  • बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए मतदान की गणना 3 बजे से शुरू हुई जिसमें कुल 43 मत पड़े थे.   
  • अब 3 बजे से मतगणना शुरू होगी. बता दें भाजपा से संजय चौधरी और सपा से वीरेंद्र मैदान में हैं. 
  • जिला पंचायत अध्यक्ष का मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक बजे तक सम्पन्न हो गया. जनपद के 43 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया. 
  • बस्ती में 43 सदस्यों को मतदान करना है.
  • जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है

टेलीग्राम पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
व्हाट्सऐप पर भारतीय बस्ती को करें  सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
ट्विटर पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो - यहां करें क्लिक
फेसबुक पर भारतीय बस्ती को करें लाइक - यहां करें क्लिक

डॉ. रणधीर कुमार मिश्र को जदयू में मिली नई जिम्मेदारी यह भी पढ़ें: डॉ. रणधीर कुमार मिश्र को जदयू में मिली नई जिम्मेदारी

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है