Zila Panchayat Chunav 2021: 26 जून से मिलेंगे पर्चे, CDO ने दी अहम जानकारी

Zila Panchayat Chunav 2021: 26 जून से मिलेंगे पर्चे, CDO ने दी अहम जानकारी
Zila Panchayat Basti Reservation List 1

बस्ती. सहायक निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री से लेकर मतगणना तक का कार्य न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में होगा.

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 26 जून 2021 को नाम निर्देशन पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जायेगा तथा इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी.

वहीं 29 जून 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से 3:00 बजे तक उम्मीदवारी वापसी नियत की गयी है तथा 3 जुलाई 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी एवं उसी दिन दोपहर 3:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना का कार्य किया जायेगा.

जूते सिर पर रखे और कर दिया बड़ा ऐलान, बस्ती के भाजपा नेता का वीडियो वायरल यह भी पढ़ें: जूते सिर पर रखे और कर दिया बड़ा ऐलान, बस्ती के भाजपा नेता का वीडियो वायरल

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है