अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए बस्ती में जल सत्याग्रह

अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए बस्ती में जल सत्याग्रह
Pankaj Dwivedi 1

सोनहा. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ता आवाज बुलंद कर रहे हैं. बीते दिनों कांग्रेस के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के साथ-साथ सांकेतिक धरना भी दिया जिसके परिणाम स्वरूप उनके खिलाफ राज्य की योगी सरकार ने मुकदमा दर्ज करा दिया. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती जनपद में बस्ती युवा कांग्रेस जिला महासचिव पंकज द्विवेदी ने फैसला किया है कि वह सोनहा थाने के नजदीक बहने वाले कुँवानो नदी के पनभरवा घाट पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष की रिहाई की मांग करने के लिए जल सत्याग्रह आज सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो शाम को 5 बजे तक चला.

पंकज ने बताया कि कल सुबह 8 बजे से फिर आंदोलन शुरू होगा. इससे पहले भी उन्होंने 4 दिनों तक भूख हड़ताल की थी. प्रशासन, पार्टी कार्यतर्ताओं के मान मनौव्वल और तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें हड़ताल खत्म करना पड़ा. हालांकि इस दौरान प्रशासन ने उनसे वादा किया था कि जल्द ही लल्लू रिहा हो जाएंगे.

द्विवेदी ने कहा कि अब वह श्रमिकों के साथ 2 दिन का जल सत्याग्रह करेंगे. उन्होंने दावा किया कि गुरुवार को लल्लू की सुनवाई MP/MLA कोर्ट में होनी थी लेकिन सरकार के इशारे पर केस डायरी पेश नहीं होने दी गई जिसके चलते यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का जमानत रुक गया.

बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ यह भी पढ़ें: बस्ती फोरलेन अटका: अमहट से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स तक सड़क प्रस्ताव लंबित, भदेश्वर नाथ मंदिर को भी मिलेगा लाभ

द्विवेदी ने सभी कांग्रेसजनों का अह्वान किया है कि वह अपने-अपने जिलों और कस्बों में लॉकडाउन का पालन कर ते हुए लल्लू की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ रचे जा रहे षड़यंत्र पर अपना विरोध दर्ज कराएं. आलोक, निरहू, झूलन प्रसाद, केदार, शुभम लोहार, निरंजन चौधरी आदि काफी संख्या में श्रमिकों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया.

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है