गोरखपुर-फैज़ाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट फिर से तैयार होगी, 2 दिसंबर को जारी होगा ड्राफ्ट

7 नवंबर 2025 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने सभी उप जिलाधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए बताया कि गोरखपुर–फैज़ाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट को De-novo यानी नये सिरे से तैयार करने का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया गया है.

निर्देशों के अनुसार 2 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा. इसके लिए सभी चरण समय से पूरा करना अनिवार्य है.

27 नवंबर तक सभी लंबित आवेदन निस्तारित करना अनिवार्य

SAERO लॉगिन पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदनों का निस्तारण 27 नवंबर 2025 की रात 12 बजे तक करना होगा. इसी समय के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी आवेदन पर आगे कार्रवाई संभव नहीं होगी.

यूपी के 75 जिलों में होंगे यह विशेषज्ञ, CM योगी ने बताया पूरा प्लान यह भी पढ़ें: यूपी के 75 जिलों में होंगे यह विशेषज्ञ, CM योगी ने बताया पूरा प्लान

फोटो/दस्तावेज़ न होने वाले पुराने आवेदन वापस

30 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 के बीच जिन ऑनलाइन आवेदनों में फोटो या दस्तावेज़ नहीं लगाए गए थे, वे संबंधित SAERO लॉगिन पर वापस कर दिए गए हैं. अब इन सभी आवेदनों में 27 नवंबर तक फोटो और दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य किया गया है.

28 नवंबर को डुप्लिकेट वोटर की जांच

28 नवंबर 2025 को De-duplication मॉड्यूल के माध्यम से डुप्लिकेट वोटरों की ऑनलाइन जांच और कार्रवाई की जाएगी.

 29–30 नवंबर को बूथ व पार्टवार अपडेट

29 और 30 नवंबर को मतदाताओं की बूथवाइज और पार्टवाइज प्रविष्टियों को मॉड्यूल पर अपडेट किया जाएगा.

1 दिसंबर तक ड्राफ्ट सूची की रिचेकिंग

मार्किंग पूर्ण होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची की रिचेकिंग और प्रिंटआउट निकालने का कार्य 1 दिसंबर 2025 तक हर हालत में पूरा करना होगा, ताकि 2 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जा सके.

2 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक रिपोर्ट जरूरी

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन से संबंधित रिपोर्ट 2 दिसंबर 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Nov 2025 By Bhartiya Basti

गोरखपुर-फैज़ाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट फिर से तैयार होगी, 2 दिसंबर को जारी होगा ड्राफ्ट

7 नवंबर 2025 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने सभी उप जिलाधिकारियों और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए बताया कि गोरखपुर–फैज़ाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट को De-novo यानी नये सिरे से तैयार करने का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया गया है.

निर्देशों के अनुसार 2 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा. इसके लिए सभी चरण समय से पूरा करना अनिवार्य है.

27 नवंबर तक सभी लंबित आवेदन निस्तारित करना अनिवार्य

SAERO लॉगिन पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदनों का निस्तारण 27 नवंबर 2025 की रात 12 बजे तक करना होगा. इसी समय के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी आवेदन पर आगे कार्रवाई संभव नहीं होगी.

फोटो/दस्तावेज़ न होने वाले पुराने आवेदन वापस

30 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 के बीच जिन ऑनलाइन आवेदनों में फोटो या दस्तावेज़ नहीं लगाए गए थे, वे संबंधित SAERO लॉगिन पर वापस कर दिए गए हैं. अब इन सभी आवेदनों में 27 नवंबर तक फोटो और दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य किया गया है.

28 नवंबर को डुप्लिकेट वोटर की जांच

28 नवंबर 2025 को De-duplication मॉड्यूल के माध्यम से डुप्लिकेट वोटरों की ऑनलाइन जांच और कार्रवाई की जाएगी.

 29–30 नवंबर को बूथ व पार्टवार अपडेट

29 और 30 नवंबर को मतदाताओं की बूथवाइज और पार्टवाइज प्रविष्टियों को मॉड्यूल पर अपडेट किया जाएगा.

1 दिसंबर तक ड्राफ्ट सूची की रिचेकिंग

मार्किंग पूर्ण होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची की रिचेकिंग और प्रिंटआउट निकालने का कार्य 1 दिसंबर 2025 तक हर हालत में पूरा करना होगा, ताकि 2 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जा सके.

2 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक रिपोर्ट जरूरी

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन से संबंधित रिपोर्ट 2 दिसंबर 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/voter-list-of-gorakhpur-faizabad-teacher-constituency-will-be-prepared-again/article-23616
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है