मुख्यमंत्री योगी से जुड़ी पोस्ट पर बवाल, विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ FIR की मांग

मुख्यमंत्री योगी से जुड़ी पोस्ट पर बवाल, विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ FIR की मांग
मुख्यमंत्री योगी से जुड़ी पोस्ट पर बवाल, विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ FIR की मांग

विश्व हिन्दू महासंघ  जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  संबंध में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है.

एसपी को दिए गए पत्र में अखिलेश सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लोकप्रिय जननेता हैं और उनकी साफ-सुथरी छवि के कारण जनता के बीच उनका व्यापक जनसमर्थन है. ऐसे में कुछ लोग राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित होकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. 31 अगस्त 2026 को सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेन्द्र नाथ यादव द्वारा सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी एक कथित फर्जी तस्वीर और आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई. विश्व हिन्दू महासंघ का आरोप है कि उक्त पोस्ट से मुख्यमंत्री की छवि धूमिल हुई है तथा उनके समर्थकों और अनुयायियों की भावनाएं भी आहत हुई हैं.

अखिलेश सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि मामले की सूचना उसी दिन पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने इसे गंभीर प्रकृति का मामला बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आवश्यक है.

17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, दिल्ली में होने की मिली जानकारी; मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार यह भी पढ़ें: 17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, दिल्ली में होने की मिली जानकारी; मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इनमें प्रमुख रूप से अभय सिंह रघुवंशी, सौरभ त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, बालकृष्ण सिंह बबलू, सुधीर सिंह, शिवम मिश्रा और अभिषेक आर्य आदि शामिल रहे.

बस्ती में 2 महीने से जमीन पर पड़ा था बिजली का तार, करंट लगने से 7 साल का मासूम घायल यह भी पढ़ें: बस्ती में 2 महीने से जमीन पर पड़ा था बिजली का तार, करंट लगने से 7 साल का मासूम घायल

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है