बस्ती में 2 महीने से जमीन पर पड़ा था बिजली का तार, करंट लगने से 7 साल का मासूम घायल

बस्ती में 2 महीने से जमीन पर पड़ा था बिजली का तार, करंट लगने से 7 साल का मासूम घायल
बस्ती में 2 महीने से जमीन पर पड़ा था बिजली का तार, करंट लगने से 7 साल का मासूम घायल

बस्ती. गरवाह गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक बड़े हादसे की वजह बन गई। गांव में करीब दो महीने से जमीन पर पड़ा विद्युत तार बुधवार को 7 वर्षीय नितेश के लिए जानलेवा साबित हुआ। करंट की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की.

जानकारी के अनुसार, गांव में करीब दो महीने पहले एक पेड़ गिरने से बिजली का तार टूटकर जमीन पर आ गया था. ग्रामीणों का कहना है कि तार में करंट प्रवाहित होने की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया.

बुधवार को गांव का 7 वर्षीय नितेश खेलते समय उसी तार के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजन और ग्रामीण तत्काल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है.

17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, दिल्ली में होने की मिली जानकारी; मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार यह भी पढ़ें: 17 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप, दिल्ली में होने की मिली जानकारी; मां ने एसपी से लगाई बरामदगी की गुहार

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार को दुरुस्त किया. इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई. उनका कहना है कि यदि विभाग पहले ही शिकायतों को गंभीरता से लेता तो यह हादसा नहीं होता.

मुख्यमंत्री योगी से जुड़ी पोस्ट पर बवाल, विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ FIR की मांग यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी से जुड़ी पोस्ट पर बवाल, विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ FIR की मांग

गांव निवासी मंटू सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि टूटे हुए तार की शिकायत लगातार की जा रही थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की विद्युत व्यवस्था की जांच कराने और खुले या जर्जर तारों को तत्काल ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है