फिर से लय पकड़ेगी किसानों से जुड़ी योजनाएं, डीएम ने दिये निर्देश
बस्ती. कृषि एंव उससे जुड़े हुए अन्य विभाग टीम भावना से काम करते हुए किसानों को सभी कृषि निवेश-खाद, बीज, दवा, यंत्र-समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. उक्त निर्देश जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दिये है. वे कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2020-21 की खरीफ अभियान की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रबी अभियान में लक्ष्य के अनुसार पूर्ति की गयी है. यह संतोष की बात है.
उन्होंने कहा कि बेहद परिणाम के लिए यह आवश्यक है कि हम पुरानी गलतियों को न दोहराये. क्षेत्र में मांग के अनुसार कृषि निवेशो की उपलब्धता सुनिश्चित कराये. इसके लिए आवश्यक है कि क्षेत्रवार मांग और आपूर्ति की सही जानकारी उपलब्ध हो. इसके लिए उन्होंने उप निदेशक कृषि की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है, जिसमें जिला कृषि अधिकारी तथा सहायक निबन्धक सहकारिता सदस्य नामित किये गये है. यह समिति एक सप्ताह में मांग और आपूर्ति का अध्ययन कर अपना सुझाव देंगी.
कहा कि कोरोना वायरस में लाकडाउन के कारण किसान के्रडिट कार्ड बनाने का अभियान रूक गया था. इसके अन्तर्गत किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी सभी किसानों को किसान के्रडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराया जाना है. इसके लिए प्रत्येक तहसील में अलग काउंटर बनाकर खतौनी या हिस्सा प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेंगा.
उप निदेशक कृषि डॉ0 संजय त्रिपाठी ने बताया कि खरीफ में 297.907 मीट्रिक टन चावल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रति हेक्टेयर 27.79 कुन्तल धान की उत्पादकता का लक्ष्य है. इसमें धान का आच्छादन लक्ष्य 107185 हेक्टेयर क्षेत्रफल है, मक्का 2984 हेक्टेयर, दलहन 4980 हेक्टेयर तथा तिलहन 219 हेक्टेयर है. उन्होंने बताया कि जिले में बीज, खाद, रसायन आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है.
उन्होंने बताया कि किसानों को कुल 59011 लाख रूपये ऋण वितरण का लक्ष्य है. 81210 किसानों को के्रडिट कार्ड दिया जायेंगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 407663 किसानों को रू0 2640810000 वितरित किया गया है.
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ तिवारी ने बताया कि धान खरीद पिछले तीन वर्षो में 130 से 140 प्रतिशत हुयी है. इसलिए इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य बढाया जाना आवश्यक है. जिला उद्यान अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उनके 05 पौधषालाओं में कुल 311500 फलदार कलमी पौधो की उपलब्धता है.
सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने निर्देश दिया कि उद्यान विभाग किसानों को प्रेरित करके बांस तथा सहजन का रोपण कराये. इसके लिए मनरेगा से सहयोग किया जायेंगा. उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि सभी गोषालाओं के आस-पास भूमि का चयन कर चारा उत्पादन करें. मत्स्य विकास अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि जिले में मत्स्य पालन के लिए 58 हेक्टेयर तथा मत्स्य बीज वितरण के लिए 429 लाख का लक्ष्य निर्धारित है.
बैठक में जिलाधिकारी ने गन्ना, भूमि संरक्षण, दुग्ध विकास, नहरों के टेल तक पानी लधु सिचाई द्वारा बोरिंग की समीक्षा किया. इसमें जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ वैज्ञानिक राधवेन्द्र विक्रम सिंह, प्रेम चन्द्र प्रजापति, एके चक्रवर्ती, डाॅ0 अश्वनी तिवारी एंव अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.
यह सूचना विभाग बस्ती की विज्ञप्ति है. इसे Bhartiya Basti की टीम ने एडिट नहीं किया है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है