शिक्षकों का सहयोग अभियान जारी, श्रमिकों को कराया भोजन, जलपान
संघ अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि चिलचिलाती धूप में पैदल आने वाले श्रमिकों की संख्या घटी है किन्तु बस व अन्य माध्यमों से लोगों का आना जारी है. शिक्षक समाज का यह प्रयास है कि संकट में जितना संभव हो, सहयोग जारी रखा जाय. महामंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि संकटकाल में शिक्षकों ने पूरी संवेदना के साथ मानवीय आधार पर अपनी रचनात्मक भूमिका का निर्वहन जारी रखा है.
कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, डा. संजय सिंह, राजकीय कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती सीता गुप्ता, चन्द्रमा कौशिक पाण्डेय प्रधानाचार्य, स्काउट के कुलदीप सिंह आदि ने श्रमिकांे की सेवा करते हुये कहा कि कोरोना ने हमारी जीवन पद्धति भले बदल दिया हो, हौसले कमजोर नहीं होने चाहिये.
यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकसश्रमिकों को फलाहार और जलपान कराने वालों में मुख्य रूप से सोनू पाल विश्वास, शिव प्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह, सुरेश गौड़, प्रशान्त सिंह, नरसिंह यादव, हरदीप सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, कनकलता, प्रतिमा यादव, बी.पी. आनन्द, सुरेन्द्र शर्मा, संदीप यादव, कान्ती सेन, ऊषा सिंह, मजंेश राजभर, अविनाश दूबे, विद्याधर शर्मा, डा. हरेन्द्र सिंह, पवन यादव आदि ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुये सेवा में योगदान दिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है