फार्मेसी कालेजों के प्रबंधकों की बैठक में बनी रणनीति

फार्मेसी कालेजों के प्रबंधकों की बैठक में बनी रणनीति
15 13

बस्ती (Basti News) .एआईसीटीई, पी.सी.आई, बीटीई यूपी के बस्ती जनपद के मान्यता प्राप्त फार्मेसी कालेजों के प्रबंधकों की बैठक शनिवार को डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कालेज बसुआपार में हुई. बैठक में पठन पाठन की व्यवस्थाा, शिक्षण शुल्क, ऑन लाइन शिक्षा आदि के विन्दुओं पर विचार करने के साथ ही संसाधन बढाने पर जोर दिया गया.

बैठक में डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कालेज बसुआपार के डायरेक्टर डा. आलोक रंजन ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण शिक्षण व्यवस्था पर सर्वाधिक दुष्प्रभाव पडा है. शिक्षा बाधित न होने पाये इस दिशा में सरकार के दिशा निर्देशों के साथ ही हमें स्वयं भी आगे बढना होगा जिससे जिससे ऑन लाइन शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाया जा सके. इस दिशा में शिक्षकों को भी अपनी प्रतिबद्धता और दक्षता बढानी होगी. बैठक की अध्यक्षता स्वामी विवेकानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्रबन्धक सत्य प्रकाश सिंह ने किया.

करमा देवी शैक्षणिक संस्थान के पप्पू सिंह, आर.सी. कालेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर शैलेष चौधरी, नरपति सिंह कालेज ऑफ फार्मेसी के प्रबन्धक आशीष सिंह, डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कालेज ऑफ फार्मेसी के प्रबन्धक मुहम्मद शहजाद आदि ने हिस्सा लिया.

यूपी के 19 हज़ार लोगों को मिलेगा यह मुफ़्त कनेक्शन, तैयार हुई लिस्ट यह भी पढ़ें: यूपी के 19 हज़ार लोगों को मिलेगा यह मुफ़्त कनेक्शन, तैयार हुई लिस्ट

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है