बस्ती में युवक की मौत पर पीड़ित परिवार से मिले सपा विधायक, ₹50 हजार की मदद; बोले- पुलिस ने विवेक दिखाया होता तो मनीष जिंदा होता

कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर में युवक मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में बैजलपुर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का ढाढंस बधाया. सपा नेताओं ने दुःखी परिवार को 50 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया.
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने विवेक का परिचय दिया होता तो मनीष चौरसिया जिन्दा होता.

कहा कि भाजपा की सरकार में पुलिस निरंकुश होती जा रही है और थाने पर गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होने कहा कि प्रशासन मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले  की उच्च स्तरीय जांच कराये और दोषियों को कड़ा दण्ड दिलाया जाय. मनीष चौरसिया के परिजनों ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि डॉयल 112  पुलिस के मारने से मनीष घायल हो गया. घायल होने के बाद पुलिस तुरन्त फरार हो गई. वे लोग एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी ले गये जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल से कैली अस्पताल के लिए रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान मनीष चौरसिया की मौत हो गई.

सपा के प्रतिनिधि मण्डल में विधायक राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी ‘अतुल’ , जिला महासचिव मो स्वालेह, महादेवा विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष  राघवेन्द्र सिंह,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल कक्कू ,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया पूर्व प्रधान  महेंद्र यादव, सुभाष यादव एवं अन्य वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, पदाधिकारी शामिल रहे.   प्रतिनिधि मण्डल ने यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. 

व्हीलचेयर से चलने वाले दिव्यांग ने लगाया रास्ता कब्जाने का आरोप, पुलिस पर भी सुनवाई न करने की शिकायत यह भी पढ़ें: व्हीलचेयर से चलने वाले दिव्यांग ने लगाया रास्ता कब्जाने का आरोप, पुलिस पर भी सुनवाई न करने की शिकायत

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
05 Jul 2026 By Vikas kumar

बस्ती में युवक की मौत पर पीड़ित परिवार से मिले सपा विधायक, ₹50 हजार की मदद; बोले- पुलिस ने विवेक दिखाया होता तो मनीष जिंदा होता

कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर में युवक मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में बैजलपुर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का ढाढंस बधाया. सपा नेताओं ने दुःखी परिवार को 50 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया.
सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने विवेक का परिचय दिया होता तो मनीष चौरसिया जिन्दा होता.

कहा कि भाजपा की सरकार में पुलिस निरंकुश होती जा रही है और थाने पर गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होने कहा कि प्रशासन मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले  की उच्च स्तरीय जांच कराये और दोषियों को कड़ा दण्ड दिलाया जाय. मनीष चौरसिया के परिजनों ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि डॉयल 112  पुलिस के मारने से मनीष घायल हो गया. घायल होने के बाद पुलिस तुरन्त फरार हो गई. वे लोग एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी ले गये जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल से कैली अस्पताल के लिए रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान मनीष चौरसिया की मौत हो गई.

सपा के प्रतिनिधि मण्डल में विधायक राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी ‘अतुल’ , जिला महासचिव मो स्वालेह, महादेवा विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष  राघवेन्द्र सिंह,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल कक्कू ,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया पूर्व प्रधान  महेंद्र यादव, सुभाष यादव एवं अन्य वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, पदाधिकारी शामिल रहे.   प्रतिनिधि मण्डल ने यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/sp-mla-met-the-victims-family-after-the-death-of/article-25801
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है